अपराधमंदसौरमध्यप्रदेश

मंदसौर में फिर चली चाकू, सगे मामा के बेटे ने सगी बुआ के बेटे पर किया जानलेवा हमला

मंदसौर में फिर चली चाकू, सगे मामा के बेटे ने सगी बुआ के बेटे पर किया जानलेवा हमला

मंदसौर। शहर के जैन कॉलेज के पीछे आपसी पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि सगे मामा के बेटे ने अपनी ही सगी बुआ के बेटे पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी नाहरु शाह पिता मंजूर शाह पर आरोप है कि उसने अपने परिजनों के साथ मिलकर घर में घुसकर मारपीट की और जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला किया। घटना का कारण आरोपी की बहन शानू बी से जुड़ा पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपी नाहरु शाह, उसके पिता मंजूर शाह, उसकी पत्नी आबिदा बी, बहन शानू बी तथा माफिया बी द्वारा लंबे समय से आए दिन विवाद, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं। इसी विवाद के चलते यह घटना हुई।

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही घटना के सभी तथ्यों और आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}