मध्यप्रदेशरतलाम

समाचार मध्यप्रदेश रतलाम 26 जून 2026 शुक्रवार

////////////////////////////////////

वर्षाकालीन आपदा प्रबंधन हेतु जिला स्तरीय बैठक 27 जून को

आपदा नियंत्रण कक्ष नंबर 07412-270416 पर आपदा संबंधी सूचना कर सकते है

अतिवर्षा एवं बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने हेतु पूर्व तैयारियों के संबंध में 27 जून को दोपहर 12 बजे जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक में वर्षाकालीन आपदा प्रबंधन, बाढ़ नियंत्रण एवं राहत व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की जाएगी।

पूर्व बैठक में कलेक्टर द्वारा दिए निर्देशानुसार जिला स्तरीय बाढ़ एवं आपदा नियंत्रण कक्ष भू-संसाधन प्रबंधन कार्यालय में नियंत्रण कक्ष संचालित किया गया। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 07412-270416 निर्धारित किया गया है। आवश्यक सूचनाएं तहसीलदार भू-संसाधन प्रबंधन श्री अकरेश मालवीय के मोबाइल नंबर 9200640994 पर भी दी जा सकेंगी।

कलेक्टर निर्देशानुसार 15 जून से 15 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 8:30 बजे वर्षा एवं क्षति की जानकारी संकलित कर संबंधित कार्यालयों को प्रेषित की जाएगी तथा DWRS पोर्टल पर अद्यतन की जाएगी। अतिवृष्टि की स्थिति में जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष को तत्काल सूचना दी जाएगी।

==========

ऑन रोड सेफ्टी समिति की बैठक 27 जून को

रतलाम : गुरूवार, जून 25, 2026,

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार जिला स्तर पर गठित कमेटी ऑन रोड सेफ्टी की फिजिकल बैठक 27 जून को प्रातः 11 बजे कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी।

==========

युवा संगम मेले में उमड़ा युवाओं का उत्साह, 138 का चयन और 741 हितग्राहियों को लाभ

तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्रालय, भोपाल, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भोपाल तथा रोजगार संचालनालय, भोपाल के निर्देशानुसार जिला प्रशासन, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग, जिला रोजगार कार्यालय एवं मध्य प्रदेश डे-ग्रामीण आजीविका मिशन के संयुक्त तत्वावधान में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, सैलाना रोड, रतलाम में युवा संगम अंतर्गत संयुक्त रूप से रोजगार मेला, स्वरोजगार मेला, प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना एवं मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना का आयोजन किया गया।

मेले में कुल 159 प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया, जिनमें से 13 कंपनियों द्वारा निर्धारित मापदंड एवं साक्षात्कार के उपरांत 138 प्रतिभागियों का प्राथमिक चयन किया गया। साथ ही 1 कंपनी द्वारा 3 प्रतिभागियों का अप्रेंटिसशिप हेतु चयन किया गया। चयनित प्रतिभागियों को संस्था के प्राचार्य श्री प्रशांत मईड़ा द्वारा ऑफर लेटर प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, रतलाम द्वारा मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना, PMFME एवं पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत कुल 741 हितग्राहियों को 459.68 लाख रुपये के स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। श्रम विभाग द्वारा 5 श्रमिकों को ई-श्रम कार्ड प्रदान किए गए तथा विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर प्रशिक्षण अधीक्षक श्री एच.के. बाथम ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनने एवं मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में आजीविका मिशन, जिला रोजगार कार्यालय एवं संस्था के अधिकारियों-कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।

============

घोषित मूल्य से अधिक मूल्य पर कोल्ड-ड्रिंक विक्रय करने पर नापतौल विभाग ने दर्ज किये अपराधिक प्रकरण

नियंत्रक नापतौल मध्यप्रदेश भोपाल श्री ब्रजेश सक्सेना और कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में भारत भूषण निरीक्षक सहायक नियंत्रक नापतौल विभाग को तहसील आलोट के दुकानदारों द्वारा शीतल पेय कोल्ड, ड्रिंकस पैकेज पर निर्माता द्वारा घोषित अधिकतम खुदरा विक्रय मूल्य से अधिक रूपये लेकर विक्रय करने की शिकायत प्राप्त हुई। तत्पश्चात् दल बनाकर आलोट स्थित स्थानीय बाजार की दुकानों पर जांच की गई। जांच के दौरान वैष्णवी सांची मिल्क पार्लर कारगील चौराहा आलोट, जोधपुर स्वीट्स एवं नमकीन कारगील चौराहा आलोट, सांवरिया किराना स्टोर्स कारगील चौराहा आलोट, आशीष बेकरी विक्रमगढ़ रोड़ आलोट, श्री बालाजी स्वीट्स नमकीन कार्नर स्टेशन रोड़ रतलाम, सांईराम इन्टरप्राईजेस एवं ओम सांईराम इंडस्ट्रीजए होटल एवं सीमेंट उत्पाद निर्माता विक्रेता मुंडलाकला फंटा ताल आलोट रोड़ ग्राम मुंडलाकला दुकानों पर निर्माता द्वारा घोषित अधिकतम खुदरा मूल्य से 5 रूपये से 15 रूपये अधिक लेकर पैकेज वस्तु विक्रय करना पाया गया जो विधिक मापविज्ञान; पैकेज वस्तु नियम के उल्लंघन और दण्डनीय होने से अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किये गये।

कार्रवाई के दौरान सांईराम इन्टरप्राईजेस एवं ओम सांईराम इंडस्ट्रीज होटल एवं सीमेंट उत्पाद निर्माता विक्रेता मुंडलाकला फंटा ताल आलोट रोड़ ग्राम मुंडलाकला पर उपस्थित विक्रेता अपना नाम एवं पता बताये बिना दुकान से भाग गया इसलिए संबंधित दुकान के नाम एवं पते के आधार पर कार्यवाही की गई। जांच दल में श्री भारत भूषण निरीक्षक सहित श्री मोहनलाल खेर, श्री मयंक गोयल और श्री प्रवीण गेहलोत सहयोगी के तौर पर रहे।

===========

सी एम एच ओ ने एम सी एच अस्पताल का निरीक्षण किया

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किरण वाडीवा द्वारा मातृ एवं शिशु चिकित्सा इकाई केंद्र का निरीक्षण किया गया । उन्होंने प्रत्येक माह होने वाले को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस 9 एवं 25 तारीख को प्रदान की गई सेवाओं का निरीक्षण किया । उन्होंने गर्भवती महिलाओं की डायबिटीज की जांच और सिकल सेल से एनीमिया की जांच के बारे में नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती मैरीलीन से चर्चा की , साथ ही सोनोग्राफी सेंटर, लेबर रूम , ऑपरेशन थिएटर , हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के वार्ड, एकीकृत शिशु गहन चिकित्सा इकाई एस एन एन सी यू में भर्ती नवजात शिशुओं, कंगारू मदर केयर का जायजा लिया ।

 

 

 

इस दौरान डीपीएम श्रीमती अर्चना राठौर, डिप्टी मीडिया अधिकारी श्रीमती सरला वर्मा, इंचार्ज डॉ आर सी डामोर शिशु रोग विशेषज्ञ, डॉ सोफिया सिंगारे स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ सरिता खंडेलवाल स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ सुधा राजावत चिकित्सा अधिकारी, नर्सिंग मेट्रेन उर्मिला मसीह , शोभा सैनी , भारती गहलोत नर्सिंग ऑफिसर श्री चेतन पांडे आदि उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}