नीमच

सिंगोली प्रवास पर रतनगढ़ पहुंचे जिलाध्यक्ष शिवनारायण सेन ‘चुकनी’ का ब्लॉक कांग्रेस एवं समाज जनों द्वारा स्वागत अभिनंदन

सिंगोली प्रवास पर रतनगढ़ पहुंचे जिलाध्यक्ष शिवनारायण सेन ‘चुकनी’ का ब्लॉक कांग्रेस एवं समाज जनों द्वारा स्वागत अभिनंदन

*नीमच/रतनगढ़।* जिला कांग्रेस केश शिल्पी कला प्रकोष्ठ के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं गांधीवादी विचारक श्री शिवनारायण सेन ‘चुकनी’ के सिंगोली तहसील प्रवास के दौरान रतनगढ़ नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत कर अभिनंदन किया।

स्वागत समारोह में ब्लॉक अध्यक्ष श्री शंभू भाई चारण, वरिष्ठ ब्लॉक कोषाध्यक्ष श्री सुभाष व्यास, नगर कांग्रेस अध्यक्ष लखन भाटी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष श्री रामस्वरूप सोलंकी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष श्री राजू भाई पठान, जिला अल्पसंख्यक महामंत्री श्री जाहिद अंसारी रतनगढ़,पूर्व सरपंच श्री पारसमल सेन ताल, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष श्री श्रवण सेन झांतला व श्री बबलू सेन कांकरिया तलाई प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

इस अवसर पर श्री सेन ने कहा, “यह सम्मान नहीं, जिम्मेदारी है। गांधी जी के सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक कांग्रेस की विचारधारा पहुंचाना और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना ही मेरा संकल्प है।” उन्होंने सभी कांग्रेसजनों से एकजुट होकर जनसेवा में जुटने का आह्वान किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}