खेल-स्वास्थ्यमंदसौरमध्यप्रदेश

77वीं जूनियर राज्य स्तरीय अंडर-19 बास्केटबॉल प्रतियोगिता में नीमच बना मध्यप्रदेश चौंपियन

12 सदस्यीय टीम में 11 खिलाड़ी ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल की छात्राएँ, लक्षिता चौहान बनीं बेस्ट प्लेयर

नीमच, 8 जून 2026। उज्जैन में आयोजित 77वीं जूनियर राज्य स्तरीय अंडर-19 बास्केटबॉल प्रतियोगिता में नीमच जिले की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मध्यप्रदेश चौंपियन बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन मध्यप्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन एवं उज्जैन कॉर्पाेरेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों की टीमों ने भाग लिया।
नीमच की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में एकतरफा दबदबा बनाए रखा। लीग चरण में नीमच के पूल में इंदौर और शहडोल की टीमें थीं। पहले मुकाबले में नीमच ने शहडोल को 34-9 से हराया, जबकि दूसरे मैच में इंदौर डीबीए को 26-2 से पराजित कर पूल में शीर्ष स्थान प्राप्त किया और क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
क्वार्टर फाइनल में नीमच ने आरसीसी भोपाल को 56-26 के बड़े अंतर से हराया। इसके बाद सेमीफाइनल में एनबीए की मजबूत टीम को 67-43 से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई।
फाइनल मुकाबले में नीमच का सामना इंदौर कॉर्पाेरेशन से हुआ। नीमच की खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए इंदौर कॉर्पाेरेशन को 71-40 से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। पूरे टूर्नामेंट में कोई भी टीम नीमच को कड़ी चुनौती नहीं दे सकी और टीम ने पहले मैच से लेकर फाइनल तक सभी मुकाबले प्रभावशाली अंतर से जीतकर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की।
इस प्रतियोगिता की बेस्ट प्लेयर का पुरस्कार नीमच की प्रतिभाशाली खिलाड़ी लक्षिता चौहान को प्रदान किया गया, जो जिले के लिए गर्व की बात है।
नीमच से प्रतियोगिता में शामिल 12 सदस्यीय दल के सभी खिलाड़ी इन्वेंशन बास्केटबॉल अकादमी से जुड़े हैं और नियमित रूप से कोच किशन पाल सिंह एवं सतेंद्र पाल सिंह के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि टीम के 12 में से 11 खिलाड़ी ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल की छात्राएँ हैं।
मध्यप्रदेश विजेता टीम में कप्तान दिव्यल यादव, लक्षिता चौहान, सलोनी दीवान, रितु चौहान, गौरांशी शर्मा, आलिया चौरसिया, दिशा, ईशाना सैनी, कृतिका प्रजापति, नव्या चौरसिया और अंबिका ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इन्वेंशन बास्केटबॉल अकादमी के खिलाड़ी पिछले 20 वर्षों से विभिन्न आयु वर्गों में नीमच को लगातार राज्य स्तर पर गौरवान्वित करते आ रहे हैं। अकादमी से प्रशिक्षित कई खिलाड़ी आज भारतीय सेना, आईटीबीपी, सीआरपीएफ, रेलवे और बीएसएफ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में सेवाएँ दे रहे हैं। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी कीर्तिराज सिंह चुंडावत का पश्चिम रेलवे में टीसी पद पर चयन भी अकादमी की उपलब्धियों में शामिल है।
चौंपियन टीम के नीमच लौटने पर रेलवे स्टेशन पर खेल प्रेमियों, अभिभावकों एवं नागरिकों ने ढोल-नगाड़ों और पुष्पमालाओं के साथ भव्य स्वागत किया।
टीम की इस ऐतिहासिक सफलता पर इन्वेंशन बास्केटबॉल अकादमी के कोच किशन पाल सिंह एवं सतेंद्र पाल सिंह, उपाध्यक्ष कमल सिंह चुंडावत, सह सचिव जयपाल सिंह राणावत एवं सुनील दीवान, खेल विभाग की कोच मीनाक्षी सिसोदिया, भारत सैनी, पूजा यादव, राजेंद्र यादव, नितेश शर्मा, तथा ज्ञानोदय ग्रुप के चेयरमैन अनिल चौरसिया, निर्देशिका डॉ. माधुरी चौरसिया, प्रबंध निदेशक अभिनव चौरसिया, स्कूल निर्देशिका डॉ. गरिमा चौरसिया, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिव्यानी गंगवाल, खुशी पाल सिंह एवं अंतरराष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट कीर्तिराज सिंह चुंडावत ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}