शामगढ पुलिस ने हरियाणा पंजाब के दो तस्करो को गिरफ्तार कर कार से 60 किलोग्राम डोडाचुरा किया जप्त

////////////////////////////////
शामगढ पुलिस ने हरियाणा पंजाब के दो तस्करो को गिरफ्तार कर कार से 60 किलोग्राम डोडाचुरा किया जप्त
शामगढ- पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना के निर्देशन में एवं श्रीमती हेमलता कुरील अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (गरोठ) एवं श्री दिनेश प्रजापति एसडीओपी सीतामऊ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शामगढ उप निरीक्षक कपिल सौराष्ट्रीय की टीम ने सफेद रंग की स्विफ्ट कार से दो आरोपीयो को गिरफ्तार कर 60 किलोग्राम डोडाचुरा जप्त करने में सफलता हासिल की ।
08.06.26 को थाना शामगढ पर पदस्थ सउनि शारदा प्रसाद तिवारी को मुखबिर सुचना प्राप्त हुई की एक पंजाब पासिंग सफेद रंग की स्विफ्ट कार से दो व्यक्ति अवेध मादक पदार्थ डोडाचुरा लेकर पंजाब तरफ जाने वाले है जो सुचना पर कार्यवाही करते हुए ग्राम सकरियाखेडी के पास 08 लाईन अण्डरब्रिज के पास पहुच कर चेकिंग की गई जो पुलिस द्वारा एक सफेद रंग की मारुति स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक PB01F7310 से आरोपी 01 कुलविन्दर सिंह पिता अनोख सिंह उम्र 45 साल जाति जट्ट सिक्ख निवासी काकडा थाना समान मंडी जिला पटियाला पंजाब 02 जोगासिंह पिता टहलसिंह उम्र 56 साल जाति जट्ट सिक्ख निवासी मलिकपुर थाना गुल्ला जिला कैथल हरियाणा को गिरफ्तार कर आरोपीयो के कब्जे से 60 किलोग्राम डोडाचुरा जप्त किया जाकर अपराध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । आरोपीयो से डोडाचुरा के स्त्रोतो के संबध मे पुछताछ कर अग्रिम कार्यवाही की जावेगी ।
गिरफ्तार आरोपी :- 01. कुलविन्दर सिंह पिता अनोख सिंह उम्र 45 साल जाति जट्ट सिक्ख निवासी काकडा थाना समान मंडी जिला पटियाला पंजाब
02 जोगासिंह पिता टहलसिंह उम्र 56 साल जाति जट्ट सिक्ख निवासी मलिकपुर थाना गुल्ला जिला कैथल हरियाणा
जप्त मश्रुका – अवेध मादक पदार्थ डोडाचुरा 60 किलोग्राम कीमती 120000 रुपये
एक सफेद रंग की मारुति स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक PB01 F 7310 कीमती 800000 रुपये
सराहनीय कार्य:- उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक कपिल सोराष्ट्रीय थाना प्रभारी शामगढ , सउनि शारदा प्रसाद तिवारी , आर प्रैम कुमार , आर धर्मेश बेरागी , आर विशाल सिँह , आर हीरालाल , आर मोकम सिँह का सराहनीय योगदान रहा।



