मंदसौर जिलाशामगढ़

सोनू भाई भले ही चले गए लेकिन वे हम सभी मित्रों के दिलों में हमेशा रहेंगे- डॉ अमित धनोतिया

सोनू भाई भले ही चले गए लेकिन वे हम सभी मित्रों के दिलों में हमेशा रहेंगे- डॉ अमित धनोतिया

शामगढ़-केशव माधव गौशाला गोवर्धन पर्वत पर सृजन मित्र मंडल द्वारा मित्र सदाबहार जिंदादिल हंसमुख सभी के दिलों पर राज करने वाले स्वर्गीय सोनू भाई श्रीनाथ को श्रद्धांजलि देते हुए उनके मित्र डॉ अमित धनोतिया ने उक्त विचार व्यक्त किए एल्डरमैन मुकेश दानगढ़ ने कहा कि सोनू भाई जब भी मिलते थे अपनी हंसी से अपनी मुस्कुराहट से सभी दोस्तों में नई ऊर्जा का संचार करते थे कभी भी वह उदास नहीं दिखे ऐसे जिंदादिल मित्र का असमय चले जाना दुखदाई है। गोवर्धन पर्वत निर्माण समिति अध्यक्ष विजय चौधरी एवं रमेश मेहता योगेश काला ने भी श्रद्धांजलि दी

श्रद्धांजलि सभा से पूर्व सभी मित्रों ने सोनू भाई के चित्र पर पुष्पांजलि का भावभीनी श्रद्धांजलि दी एवं गौ माता को गुड़ दलिया हरा चारा आहार कराया गया इसके पश्चात स्वर्गीय सोनू भाई की आत्म शांति के लिए राम नाम की माला व सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और अंत में मित्र सोनू भाई की स्मृति में एक पारिजात का पौधा उनकी यादों को संजोए रखने के लिए गोवर्धन पर्वत पर लगाया गया जो हमेशा सोनू भाई की याद दिलाएगा

सृजन मित्र मंडल द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मित्रगण जगदीश वेद महान नितिन चौधरी अमित गुप्ता आशीष संघवी हुक्कू पुर्सवानी अनिल मुजावदिया नरेंद्र चौधरी ट्रैक्टर्स सुनील धनोतिया नागेश मुजावदिया रितेश काला मुकेश वेद भरत मुजावदिया मनोज वेद राजेश बटवाल हातिम अली बोहरा सहित गौशाला के सदस्य गण पंकज भार्गव मोहित जैन लोकेश सोनी अशोक व्यास इत्यादि सेवाभावी सदस्य उपस्थित रहे सभा का संचालन मित्र चंद्रप्रकाश कोठारी ने किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}