मध्यप्रदेशशिवपुरी

सोने के गहने से लदकर महिला ने बनाई रील, चोरों की पड़ी नजर सोने चांदी के आभूषणों सहित आलमीरा से किया हाथ साफ

सोने के गहने से लदकर महिला ने बनाई रील, चोरों की पड़ी नजर सोने चांदी के आभूषणों सहित आलमीरा से किया हाथ साफ

शिवपुरी- सोशल मीडिया पर दिखावा भारी पड़ सकता है , मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के मोहनी गांव की एक महिला ने सोने के गहने से लदकर रील बनाई थी , रील में महिला दिखा रही थी कि उसके पास गहने और लग्जरी कारें हैं , रील के आधार पर ही चोरों को सुराग मिल गया , इसके बाद चोरों ने अपना टारगेट फिक्स किया_

रचना गुर्जर है महिला का नाम

दरअसल महिला का नाम रचना गुर्जर है , वह मोहनी गांव की रहने वाली हैं , उन्होंने गहने पहनकर एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी , साथ नकदी और लग्जरी कारें भी दिखाई थीं , यही करना महिला को भारी पड़ गया , रील देखने के बाद चोरों ने इस घर को निशाना बनाया है

दीवार फांदकर घर में घुसे चोर

चोरों ने अपना टारगेट तय कर लिया था , रात में दीवार फांदकर सभी चोर पहले घर में घुसे , इसके बाद कैमरे को डंडे से घुमा दिया ताकि उनकी पहचान न हो पए , घर की दीवारों पर फेंसिंग थी, उसे भी चोरों ने काट दिया

घर से गहने की चोरी कर ली

घर में घुसने के बाद चोरों ने अलमारी का ताला तोड़ दिया , साथ ही उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए , फिर सीढ़ी की मदद से ही घर से बाहर निकले और मौके से फरार हो गए

सुबह में घरवालों को चला पता

वहीं घटना के बारे में घरवालों को सुबह में जानकारी मिली , लोगों ने देखा कि घर का पूरा सामान बिखरा हुआ है , साथ ही अलमारी भी टूटी हुई है , यही नहीं अलमारी से पूरा सामान भी गायब था , इसके बाद लोगों ने पुलिस को तुरंत सूचना दी

पीड़ित परिवार की शिकायत पर एफआईआर दर्ज हुई है , सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}