मंदसौरमध्यप्रदेश

समाचार मध्यप्रदेश मंदसौर 07 जून 2026 शनिवार

////////////////////////////////////////

समान नागरिक संहिता से सामाजिक समरसता और समानता को मिलेगा बल : डॉ. गोपाल शर्मा

यूसीसी पर नागरिकों से सुझाव आमंत्रित, ucc.mp.gov.in पोर्टल पर दें अपनी राय

समान नागरिक संहिता के अध्ययन एवं परीक्षण हेतु गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक संपन्न

मंदसौर 6 जून 2026/ समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के अध्ययन एवं परीक्षण के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के सदस्य डॉ. गोपाल शर्मा ने की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, शांति समिति के सदस्यों, पत्रकारों एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने सहभागिता कर अपने सुझाव एवं विचार प्रस्तुत किए। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, पूर्व मंत्री श्री कैलाश चावला, जिला योजना समिति सदस्य श्री राजेश दीक्षित सहित अन्य सभी जनप्रतिनिधि, अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल सहित अन्य जिलाधिकारी मौजूद थे।

बैठक को संबोधित करते हुए समिति सदस्य डॉ. गोपाल शर्मा ने कहा कि समान नागरिक संहिता से समाज में सद्भाव एवं सौहार्द की स्थापना होगी तथा पारिवारिक और सामाजिक संबंधों में अनावश्यक तनाव की स्थिति नहीं बनेगी। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर एवं महत्वपूर्ण विषय है, जिस पर प्रदेश सरकार नागरिकों की राय लेकर व्यापक अध्ययन कर रही है। यूसीसी लागू होने से महिलाओं, बच्चों एवं सभी नागरिकों के साथ समान व्यवहार सुनिश्चित होगा तथा विवाह, उत्तराधिकार एवं अन्य पारिवारिक विषयों में समानता स्थापित होगी।

डॉ. शर्मा ने कहा कि लड़का और लड़की के अधिकारों में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं रहेगा तथा दत्तक पुत्र को भी जेनेटिक पुत्र के समान अधिकार प्राप्त होंगे। उन्होंने बताया कि वर्तमान में विभिन्न धर्म एवं समुदायों के लिए अलग-अलग पारिवारिक कानून प्रचलित हैं। विवाह, विवाह विच्छेद, भरण-पोषण, उत्तराधिकार तथा लिव-इन संबंध जैसे विषय समान नागरिक संहिता की परिधि में आते हैं।

बैठक के दौरान यूसीसी से जुड़े सामाजिक, विधिक एवं प्रशासनिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित नागरिकों ने विभिन्न राज्यों में लागू व्यवस्थाओं, सामाजिक समरसता, महिला अधिकारों तथा संवैधानिक प्रावधानों से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव समिति के समक्ष रखे।

डॉ. शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार यूसीसी के संबंध में नागरिकों के विचार एवं सुझाव प्राप्त करने के लिए ucc.mp.gov.in पोर्टल संचालित कर रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे पोर्टल पर अपने सुझाव दर्ज कर इस महत्वपूर्ण विषय पर चल रहे जन-विमर्श में सहभागी बनें।

==========

खादी उद्योग को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे, पीपी मोड पर दुकान देंगे : अध्यक्ष श्री जोशी

खादी बोर्ड अध्यक्ष ने कम्बल केन्द्र एवं खादी ग्रामोद्योग एम्पोरियम का किया निरीक्षण

मंदसौर 6 जून 2026/ म.प्र. खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष श्री पंकज जोशी ने शनिवार को मंदसौर स्थित कम्बल केन्द्र एवं खादी ग्रामोद्योग एम्पोरियम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खादी उद्योग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए विभिन्न योजनाओं एवं नवाचारों पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष श्री जोशी ने कहा कि खादी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए पीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड पर दुकानों का संचालन किया जाएगा, जिससे निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ेगी तथा खादी उत्पादों का व्यापक प्रचार-प्रसार हो सकेगा। उन्होंने कहा कि आमजन को सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण खादी सामग्री उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। खादी उत्पादों में गुणवत्ता के साथ-साथ उत्पादन क्षमता बढ़ाने तथा श्रमिकों की समस्याओं के समाधान की दिशा में भी कार्य किया जाएगा।

श्री जोशी ने कम्बल केन्द्र में तैयार हो रहे कम्बलों की गुणवत्ता का अवलोकन किया तथा हैंडलूम, मिलिंग मशीन, बॉयलर मशीन एवं मॉडिफाई चरखे का निरीक्षण किया। इसके पश्चात उन्होंने खादी वस्तुओं के बिक्री भंडार एवं दुकानों का भ्रमण कर उपलब्ध उत्पादों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को खादी उत्पादों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष श्री जोशी ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत कम्बल केन्द्र परिसर में पौधारोपण भी किया।

========

सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार 2025-26 के लिए 15 जून तक आवेदन आमंत्रित

विकासखंड स्तर पर 10 हजार रूपये एवं जिला स्तर ‌पर 25 हजार रूपये का पुरस्कार

कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य व कृषि अभियांत्रिकी के कृषक कर सकेंगे आवेदन

मंदसौर 6 जून 26 / उप संचालक कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा बताया गया कि सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन आत्मा परियोजना के तहत मूल्यांकन वर्ष 2025-26 की गतिविधियों के आधार पर कृषक पुरुस्कार (कृषि, उ‌द्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य, कृषि अभियांत्रिकी) के प्रति विकासखंड 5 सर्वोत्तम कृषक पुरुस्कार जिनकी प्रति पुरुस्कार राशि 10 हजार रुपये एवं 10 जिला स्तरीय सर्वोतम कृषक पुरुस्कार जिसकी प्रति पुरुस्कार राशि 25 हजार रुपये दिये जाने के लक्ष्य प्राप्त हुये है।

इसके लिए कृषकों द्वारा खेती में अपनाई गई नई कृषि तकनीकी उपज एवं उत्पादकता के आधार पर कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मतस्यपालन, एवं कृषि अभियांत्रिकी संबंधित गतिविधियों के आधार पर इच्छुक कृषक अपने अपने आवेदन कार्यालय वरिष्ट कृषि विकास अधिकारी/बी.टी.एम./ए.टी.एम. विकासखंड मंदसौर, मल्हारगढ़, सीतामऊ,गरोठ,भानपुरा से प्राप्त कर आवेदन कर सकते है। सहयोगी विभागों के आवेदन सम्बंधित विभागों के कार्यालयों में जमा किये जा सकते है।

आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून 2026 तक निर्धारित की जाती है। निर्धारित प्रारूप में आवेदन की सम्पूर्ण प्रविष्टियाँ एवं आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर वरिष्ट कृषि विकास अधिकारी/बी.टी.एम./ए.टी.एम. विकासखंड मंदसौर, मल्हारगढ़, सीतामऊ, गरोठ, भानपुरा में जमा कर सकते है।

प्राप्त आवेदनों का मूल्यांकन निर्धारित प्रक्रिया एवं जिला स्तरीय मूल्यांकन समिति के द्वारा मूल्यांकन प्रक्रिया पूर्ण कर अंतिम चयन किया जावेगा। चयन में कलेक्टर सह अध्यक्ष आत्मा गवर्निंग बोर्ड जिला मंदसौर का निर्णय अंतिम होगा।

=============

शासकीय आईटीआई में प्रवेश हेतु 30 जून तक डीएसडी एमपी ऑनलाईन पोर्टल पर करें आवेदन

अभ्यर्थियों के लिए चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 1 जून से 30 जून तक निर्धारित

मंदसौर 6 जून 26 / औद्योगिक प्रशिक्षण संस्‍था प्रचार्य द्वारा बताया गया कि मंदसौर शासकीय आईटीआई में सत्र 2026-27 के प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी डीएसडी एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया 30 जून 2026 तक चलेगी। वहीं अभ्यर्थियों के लिए चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 1 जून से 30 जून 2026 तक निर्धारित की गई है।

जिले की 6 शासकीय आईटीआई में फिटर, इलेक्ट्रिशियन, मोटर मैकेनिक, वेल्डर, स्टेनो हिंदी/इंग्लिश, कोपा, सोलर टेक्नीशियन, ड्राफ्टमैन सिविल, मशीनिस्ट एवं आरएसी सहित अनेक रोजगारपरक ट्रेडों में प्रशिक्षण उपलब्ध है। इन ट्रेडों के माध्यम से विद्यार्थियों को तकनीकी एवं व्यावसायिक कौशल प्रदान किया जाएगा, जिससे रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हो सकेंगे। प्रवेश प्रक्रिया, ट्रेड चयन एवं अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी अपने नजदीकी शासकीय आईटीआई संस्थान में संपर्क कर सकते हैं।

==========

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}