कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने गंभीरता से सुनी 112 आवेदकों की समस्याएं, मौके पर दिए निराकरण के आदेश

जनसुनवाई में दुर्घटना पीड़ित दिव्यांग श्रवण को रेडक्रॉस से आर्थिक सहायता के निर्देश
कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने गंभीरता से सुनी 112 आवेदकों की समस्याएं, मौके पर दिए निराकरण के आदेश
नीमच।जिला मुख्यालय पर आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम में मंगलवार को कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की संवेदनशीलता का बड़ा उदाहरण सामने आया। जनसुनवाई के दौरान ग्राम डीकेन के रहने वाले एक आवेदक श्रवण कुमार ने अत्यंत भावुक मन से कलेक्टर के समक्ष अपनी व्यथा रखी। पीड़ित श्रवण कुमार ने बताया कि वह पूर्व में एक भीषण ट्रैक्टर दुर्घटना का शिकार हो गया था, जिसके कारण वह हमेशा के लिए दिव्यांग हो गया। दुर्घटना के बाद उसके पास जीविकोपार्जन का कोई साधन नहीं बचा है। उसने अपने और परिवार के भरण-पोषण के लिए स्वरोजगार स्थापित करने हेतु आर्थिक मदद की गुहार लगाई।
कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए पीड़ित श्रवण कुमार को रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से स्वरोजगार स्थापित करने हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करने के कड़े निर्देश संबंधित अधिकारियों को जारी किए
112 आवेदकों की सुनी समस्याएं:-मंगलवार को आयोजित इस जनसुनवाई में कलेक्टर ने कुल 112 आवेदकों की एक-एक कर समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित व न्यायसंगत निराकरण के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, एडीएम श्री बी.एस.कलेश सहित कई विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। जनसुनवाई में रामपुरा की जयश्री, नयागांव के सत्तु धाकड़, राजु धाकड, खजुरिया के सुरजमल, कुकडेश्वर के रमेशचंद्र, भरभडिया की राधा प्रजापत, देवरीसोम्या के सीताराम सहित जिला भर से आए अन्य आवेदकों ने भी अपने आवेदन प्रस्तुत किए


