मंदसौरमध्यप्रदेश

समाचार मध्यप्रदेश मंदसौर 27 मई 2026 बुधवार

/////////////////////////////////////////////

जनसुनवाई में अधिकारियों ने तत्‍परता से सुनी 103 आवेदकों की समस्याएं

मंदसौर 26 मई 26 / जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल ने 103 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में सभी अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि आम नागरिकों की समस्याओं का समय पर समाधान किया जाए एवं कोई भी व्यक्ति अनावश्यक परेशान न हो। लोगों को न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनसुनवाई के दौरान आए विभिन्न प्रकरणों में त्वरित निर्देश जारी किए गए।

साबाखेड़ा निवासी कमलाबाई ने शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटवाने के संबंध में आवेदन प्रस्‍तुत किया। जिस पर जनपद तहसीलदार मंदसौर को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। रिंडा निवासी रामेश्‍वर ने रास्‍ता खुलवाने के संबंध में आवेदन प्रस्‍तुत किया। जिस पर तहसीलदार मंदसौर ग्रामीण को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। नगरी निवासी डालुराम ने अंत्‍योदय योजना का लाभ दिलवाने के संबंध में आवेदन दिया। जिस पर सी. एम. ओ. नगरी को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त जनसुनवाई में विविध प्रकार के आवेदन प्राप्त हुए।

=================

स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : विधायक श्री सिसोदिया

चिकनिया में आयुष्मान आरोग्य शिविर का किया शुभारंभ

मंदसौर 26 मई 26 / गरोठ विधायक श्री चंदरसिंह सिसोदिया ने ग्राम चिकनिया में टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत आयोजित आयुष्मान आरोग्य शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर टीबी मरीजों को फूड बास्केट वितरित किए गए तथा ग्रामीणों को टीबी मुक्त भारत की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीण जन को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी के सामूहिक प्रयासों से ही टीबी मुक्त भारत के संकल्प को साकार किया जा सकता है।

शिविर में आने वाले मरीजों के लिए उच्च स्तरीय एवं आधुनिक जांच सेवाएं पूर्णतः नि:शुल्क उपलब्ध कराई गईं। शिविर में एक्स-रे, सीबीनाट जांच, ब्लड टेस्ट, आरबीएस तथा एचआईवी जांच जैसी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।

कार्यक्रम के दौरान टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित किए गए, ताकि उन्हें बेहतर पोषण मिल सके और वे शीघ्र स्वस्थ हो सकें। साथ ही उपस्थित सभी ग्रामवासियों को अपने क्षेत्र को टीबी मुक्त बनाने एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की शपथ भी दिलाई गई। =============

ग्रीष्मकालीन अवकाश में आंगनवाड़ी हितग्राहियों को मिलेगा रेडी टू ईट खाद्य पदार्थ

मंदसौर 26 मई 26/ जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बताया गया कि जिले के आंगनवाड़ी केन्द्रों में आगामी 1 जून से 15 जून 2026 तक 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा।

ग्रीष्मकालीन अवकाश अवधि में 01 जून 2026 से 15 जून 2026 तक आंगनवाड़ी केन्द्रों पर नाश्ता एवं गर्म पका भोजन के स्थान पर पात्रतानुसार हितग्राहियों को रेडी टू ईट खाद्य पदार्थ प्रदाय किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि 03 वर्ष से 06 वर्ष तक के बच्चों एवं 06 माह से 05 वर्ष तक के अतिगंभीर कुपोषित (SAM) बच्चों को 12 दिवस हेतु तथा गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं 06 माह से 03 वर्ष तक के बच्चों को 02 दिवस (मंगल दिवस) के लिए रेडी टू ईट भोज्य पदार्थ के रूप में गेहूं-मूंगदाल मिक्स दलिया चूरा वितरित किया जाएगा।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सभी पात्र हितग्राहियों से निर्धारित तिथि पर आंगनवाड़ी केन्द्र से खाद्य सामग्री प्राप्त करने की अपील की गई है।

=========

ईदुज्जुहा का अवकाश होगा 28 मई को

मंदसौर 26 मई 26 / राज्य शासन द्वारा जारी आदेश अनुसार ईदुज्जुहा का अवकाश गुरुवार 28 मई को रहेगा। पूर्व में ईदुज्जुहा का अवकाश बुधवार 27 मई को घोषित किया गया था।

बुधवार 27 मई को निर्धारित समय अनुसार समस्त शासकीय कार्यालय खुले रहेंगे।

============

गर्मी से मानव स्वास्थ्य पर होने वाले दूष्प्रभाव से बचाव व रोकथाम की जागरूकता

मंदसौर 26 मई 26/ वर्तमान में ग्लोबल वार्मिंग (Global Warming) के कारण जलवायु परिवर्तन से तापमान में हो रही वृद्धि के कारण हमारे स्वास्थ्य पर मौसम का दुष्प्रभाव परिलक्षित होता है। जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा बताया कि अधिक तापमान के कारण होने वाले स्वास्थ्य पर दूष्प्रभावों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण के लिए समयानुसार उपाय किए जाए, ताकि मानव स्वास्थ्य को होने वाली हानि से यथासंभव बचाया जा सकें।

लू (heat stroke)

हीट स्ट्रोक (सन स्ट्रोक) शरीर की वह अवस्था है जिसमें गर्मी के कारण शरीर का तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस (104.0 डिग्री फारेनहाइट) के पास पहुँच जाता है और मन में उलझन की स्थिति रहती है। यह स्थिति एकाएक आ सकती है या धीरे-धीरे। इस समस्या की जटिल अवस्था होने पर किडनी काम करना बन्द कर सकती है। लू लगने पर अगर तुरंत उपचार न मिले तो मृत्यु भी हो सकती है। इसलिये पर्याप्त मात्रा में पानी अवश्य पिये, छोटे बच्चों को कपड़े से ढककर छाया वाले स्थान पर रखें। गर्मियों में पसीना अधिक आने के कारण शरीर की त्वचा पर भी असर होता है। पसीना शरीर पर आता रहता है और जमता रहता है जिसके कारण त्वचा पर कई बार खुजली होने लगती है और गर्मी से एलर्जी हो जाती है और लाल हो जाती है। कई बार ज्यादा खुजली के कारण शरीर बहुत लाल हो जाती है। शरीर की त्वचा पर घुमन सी होती है जिसके कारण इसे कांटेदार गर्मी भी कहा जाता है।

हीट रैशेज के लक्षण

छोटे गुलाबी या लाल रंग की त्वचा या फिर छोटे छोटे दाने निकलना। जलन, खुजली या त्वचा पर चुभन सी महसूस होना ऐसा तब होता है जब शरीर का पसीना आसानी से वाष्पित नहीं हो पाता।

क्या उपाय करें

ठंडे पानी और कूलर की सहायता से शरीर का तापमान नियंत्रित करें। ढीले सूती कपड़े पहने। प्रभाव को कम करने के लिए विशेष प्रकार के सनस्क्रीन लोशन का प्रयोग करें। जितना संभव हो सके त्वचा को साफ और शुष्क बना कर रखें। इससे संक्रमण की संभावना कम होती है। गर्मी में घर से बहार निकलते वक्त छाते का प्रयोग अवश्य करें। घर से बाहर पानी या ठंडा शरबत पी कर ही बाहर निकले, जैसे आम पन्ना और शिकंजी ज्यादा फायदेमंद है। घर से बाहर जाते समय पीने का पानी साथ में लेकर जाए। अगर तेज धूप में थे तो एकदम से ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए।

निर्जलीकरण(Dehydration)

गर्मी के कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है। ऐसा तब होता है जब कोई काफी समय से काम में व्यस्त है या ज्यादा शरीरिक कार्य (body work) करता है और यदि काफी समय से पानी नहीं पीया जाए इससे गर्मी में डिहाइड्रेशन की समस्या उत्पन्न हो जाती है। शरीर को निर्जलीकरण (dehydration) से बचने के लिए नियमित रूप से थोड़े थोड़े समय बाद पानी पीना आवश्यक है, अगर किसी का गला बार बार सूख रहा है तो ये संकेत है कि उसका शरीर में पर्याप्त पानी (hydration) नहीं है। यदि किसी दिन बहुत ज्यादा गर्मी है उस दिन ज्यादा व्यायाम से बचें, क्योंकि इससे शरीर का पानी जल्दी सूखता है।

सुबह जल्दी और देर शाम जब ठंडक हो तभी व्यायाम किया जाना चाहिए। निर्जलीकरण (Dehydration), ज्यादा पसीना आ जाना, कमजोर या थका हुआ महसूस करना, शरीर का तापमान बढ़ना, त्वचा का रंग पीला पड़ना या चेहरा पीला पढ़ना, मितली / उल्टी जैसा महसूस करना, बेहोशी आना।

क्या उपाय करें

अगर घर से बाहर है और निर्जलीकरण के संकेत मिलें तो किसी छाया वाले और शांत जगह पर आराम करें। इलेक्ट्रॉल/ओ.आर एस / फलों का रस आदि पेय पदार्थों का निरंतर सेवन करते रहे। कार्बोनेटेड और कैफीन युक्त पेय से बचें।

===========

कलेक्टर्स आबकारी नीति का कड़ाई से कराएं पालन: उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा

नियमों का उल्लंघन करने वाली मदिरा दुकानों पर होगी सख्त कार्रवाई

मंदसौर 26 मई 26 / उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने जिलों के कलेक्टर्स को आबकारी व्यवस्था का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शासन ने वर्ष 2026-27 की आबकारी नीति के प्रावधानों को जमीनी स्तर पर पूरी तरह लागू करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा निर्देश दिए हैं कि आबकारी विभाग अब अवैध रूप से संचालित शॉप बार, समय सीमा के उल्लंघन और ओवर रेटिंग जैसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए राज्य व्यापी विशेष अभियान चलाया जाए। नियमों की अनदेखी करने वाले मदिरा ठेकेदारों और अधिकारियों के खिलाफ कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि प्रदेश में राजपत्र में प्रकाशित नियमों के अनुसार आबकारी नीति का कड़ाई से पालन कराया जाएं। उन्होंने आबकारी विभाग की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यालय ने सभी जिला अधिकारियों को बिंदुवार दिशा-निर्देश जारी कर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है। सरकार के इस कदम से अवैध रूप से मदिरा का विक्रय और उपभोग कराने वाले तत्वों पर शिकंजा कसेगा।

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि नीतिगत प्रावधानों में प्रदेश की सभी कम्पोजिट मदिरा दुकानों को पूरी तरह ‘ऑफ श्रेणी’ का घोषित किया गया है, जिसके तहत दुकान परिसर या उसके आसपास मदिरा सेवन की सुविधा उपलब्ध कराना पूरी तरह प्रतिबंधित है। उन्होंने नियमों के उल्लंघन करने की शिकायतों की सघन जांच के लिए विशेष दलों का गठन कर औचक निरीक्षण के बाद अवैध अहातों और उपभोग स्थलों को बंद करने के निर्देश दिये।

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि इसके साथ ही, मदिरा दुकानों के निर्धारित समय से पहले खुलने और बंद होने के तय वक्त के बाद भी देर रात तक मदिरा की बिक्री किए जाने के मामलों को गंभीरता से लिया गया है। राजपत्र में निर्धारित समय सीमा का कड़ाई से पालन कराने के लिए पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीमें गश्त करेंगी। वहीं, उपभोक्ताओं से तय मूल्य से अधिक राशि वसूलने यानी ओवर रेटिंग की शिकायतों पर रोक लगाने के लिए प्रत्येक दुकान पर विक्रय दरों का प्रदर्शन अनिवार्य किया गया है। उन्होंने निर्देशित किया कि पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए मदिरा की वास्तविक दरों के सत्यापन के लिये दुकानों पर क्यूआर कोड चस्पा किए जाएं। कोई भी ठेकेदार यदि निर्धारित दर से अधिक कीमत पर मदिरा बेचता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ राजपत्र के प्रावधानों के तहत भारी जुर्माना और लाइसेंस निलंबन जैसी दंडात्मक कार्रवाई की जाएं।

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा है कि प्रदेश के पवित्र घोषित किए गए नगरों और क्षेत्रों में मदिरा की अवैध बिक्री पर भी पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश दिए गये हैं। इन प्रतिबंधित क्षेत्रों में पूर्व से ही मदिरा दुकानों को पूरी तरह बंद रखने के आदेश लागू हैं। अब वहां किसी भी प्रकार के शराब के अवैध परिवहन या बिक्री को रोकने के लिए निगरानी तंत्र को और अधिक मजबूत किया जा रहा है।

===============

तत्त्वम आयुर्वेद में नि:शुल्क डायबिटीज जाँच एवं परामर्श शिविर सम्पन्न

मंदसौर। नगर के तत्त्वम आयुर्वेद में मंगलवार, 26 मई 2026 को नि:शुल्क डायबिटीज जाँच एवं आयुर्वेद विशेषज्ञ परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर दत्त मंदिर वाली गली, नई आबादी, मंदसौर में आयोजित हुआ, जिसमें कुल 23 रोगियों ने नि:शुल्क जाँच एवं परामर्श का लाभ प्राप्त किया। यह शिविर मंदसौर इंस्टिट्यूट आॅफ आयुर्वेदिक एजुकेशन एण्ड रिसर्च के प्रिंसिपल डॉ दीपक यादव द्वारा नियुक्त डॉ. मदन लाल एवं डॉ. श्री लक्ष्मी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिनके द्वारा रोगियों को नि:शुल्क आयुर्वेद परामर्श प्रदान किया गया।
शिविर में डायबिटीज एवं उससे संबंधित समस्याओं से पीड़ित रोगियों की ब्लड शुगर एवं एचबीए 1सी जाँच की गई तथा आयुर्वेदिक उपचार, आहार-विहार, योग एवं जीवनशैली संबंधी आवश्यक सलाह दी गई। डॉ. मदन साहू ने बताया कि शिविर के सफल आयोजन में इंटरनीज प्रीत जैन, प्रशांत नायक, अंजली यादव एवं छवि दुबे का विशेष सहयोग रहा। तत्त्वम आयुर्वेद की ओर से बताया गया कि भविष्य में भी जनस्वास्थ्य हित में ऐसे नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।

=======

आज श्री गौतम मुनि जी म.सा. के प्रवचन होगे

मंदसौर- मेवाड़ भूषण परम पूज्य गुरुदेव श्री प्रतापमल जी म. सा. के सुशिष्य जैन मार्तंड, दक्षिण भूषण, जिनशासन प्रभावक, परम पूज्य उपाध्याय भगवन ,गुरुदेव श्री डॉ गौतममुनिजी म. सा. “प्रथम”,  मेवाड़ रत्न,आगम ज्ञाता, सेवाभावी, श्री वैभवमुनिजी म. सा. आदि ठाणा 2  के प्रवचन आज  दिनांक  27-05-2026 बुधवार को मालवा हॉस्पिटल के पास तीर्थंकर महावीर मार्ग पर नव निर्मीत गुरु श्री प्रताप स्मृति स्वरूप  हॉस्पिटल पर प्रातः 9 से 10 बजे तक होंगे, समाजसेवी श्री नरेश चंदवानी ने धर्मालु जनो से प्रवचन का धर्मलाभ लेने की विनती की है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}