मंदसौरमध्यप्रदेश
विधायक श्री डंग के नेतृत्व में संत गणों ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से कि भेंट श्री डंग के नेतृत्व में संत गणों ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से कि भेंट

विधायक श्री डंग के नेतृत्व में संत गणों ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से कि भेंट
सीतामऊ। वल्लभ भवन, भोपाल में श्री मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी से आर्यवर्त षटदर्शन साधु मंडल – भारत के प्रतिनिधिमंडल द्वारा सौजन्य भेंट कर मठ-मंदिरों के सरकारीकरण से मुक्ति संबंधी विषय पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। जिसमें सुवासरा विधायक हरदीप सिंह डंग की अहम भूमिका रही।प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री महोदय को ज्ञापन सौंपते हुए प्रदेश के मठ-मंदिरों, संत-पुजारी परिवारों एवं सनातन धर्म से जुड़े विभिन्न विषयों से अवगत कराया। चर्चा के दौरान मंदिर संपत्तियों पर प्रशासनिक हस्तक्षेप, धार्मिक परंपराओं के संरक्षण एवं संत समाज की समस्याओं जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीरतापूर्वक विचार-विमर्श हुआ।
श्री मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विषय को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि शासन स्तर पर सकारात्मक पहल करते हुए इस विषय को शीघ्र क्रियान्वित करने का प्रयास किया जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि प्रदेश सरकार सनातन धर्म, संत समाज एवं मंदिर व्यवस्थाओं के संरक्षण हेतु सकारात्मक एवं प्रभावी कदम उठाएगी।


