
तिरुवनंतपुरम दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग
✍️ राजेन्द्र देवड़ा पत्रकार
मदंसौर।आलोट समय: सुबह 5 बजे गाड़ी सं. 12431, तिरुवनंतपुरम हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस खंड नागदा कोटा लुनी रिच्छा विक्रमगढ़ आलोट के मध्य प्रातः 05 बजे गाड़ी सं. 12431 के ट्रेन मैनेजर द्वारा सूचित किया गया कि लुनी रिच्छा विक्रमगढ़ आलोट के मध्य किलोमीटर 729/02 पर डाउन दिशा में बी 1 कोच में एसएलआर के निकट आग लगने की घटना हुई है।। सूचना प्राप्त होते ही रेल प्रशासन द्वारा तत्काल कार्रवाई की गई। प्रभावित बी-1 कोच को रेक से अलग किया गया तथा ओएचई आपूर्ति बंद कर दी गई। घटना लूनी रिछा और आलोट रेलवे स्टेशन के बीच कोटा रेल मंडल में हुई। घटनास्थल पर आलोट नगर परिषद और अन्य फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है एवं सभी यात्री सुरक्षित हैं। कोई हताहत नहीं। रेलवे की स्वास्थ्य विभाग की टीम भी व्यवस्था संभालने के लिए रवाना हो चुकी है। प्रभावित कोच के यात्रियों को घटनास्थल पर जलपान उपलब्ध कराया गया। यात्रियों को आगे की यात्रा हेतु अन्य कोचों में समायोजित करके कोटा तक ले जाया जाएगा। कोटा स्टेशन पर अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा।
कोटा से वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। गाड़ी सं. 12955 मुंबई जयपुर सुपरफ़ास्ट ट्रेन को महिदपुर रोड स्टेशन पर रोका गया है। खंड शीघ्र सुचारु किया जाएगा। आग लगने के कारण की जाँच की जा रही है।
रेलवे अधिकारी के मुताबिक आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है साथ ही OHE लाइन भी चालू कर दी गई है । अब जले हुए कोच को मौके से हटाया जाएगा , मुंबई तरफ़ जाने वाली अप लाइन चालू कर दी गई है । कुछ देर इसी सिंगल लाइन से अप और डाउन गाड़िया निकाली जाएगी।



