देशछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में निवेश एवं रोजगार विस्तार को लेकर सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की मंत्रियों संग महत्वपूर्ण बैठक

छत्तीसगढ़ में निवेश एवं रोजगार विस्तार को लेकर सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की मंत्रियों संग महत्वपूर्ण बैठक

छत्तीसगढ़ रायपुर औद्योगिक विकास, निवेश विस्तार एवं रोजगार सृजन को लेकर सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की ओर से आज एक महत्वपूर्ण एवं सकारात्मक बैठक आयोजित हुई। कंपनी के प्रमोटर्स के दूरदर्शी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में कंपनी के निदेशक ह्यूमन रिसोर्स एवं कॉर्पोरेट अफेयर्स प्रमुख डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं वाणिज्य तथा उद्योग मंत्री से सौहार्दपूर्ण मुलाकात की।बैठक के दौरान कंपनी के विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग), वितरण व्यवस्था, निवेश विस्तार तथा औद्योगिक प्रोत्साहन (इंसेंटिव) से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने, बड़े स्तर पर निवेश बढ़ाने एवं स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने को लेकर कंपनी की आगामी योजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।मंत्रियों एवं उद्योग विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की औद्योगिक एवं रोजगारपरक पहल की सराहना करते हुए भविष्य में हर संभव सहयोग एवं समर्थन देने का आश्वासन दिया। उन्होंने राज्य में बड़े पैमाने पर निवेश एवं रोजगार उपलब्ध कराने की कंपनी की प्रतिबद्धता की भी प्रशंसा की।इस अवसर पर कंपनी के अकाउंट्स हेड अजय शाह भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}