मध्यप्रदेशरतलाम

समाचार मध्यप्रदेश रतलाम 14 मई 2026 गुरुवार

आशा, एएनएम एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में होगा पंजीयन

असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों को मिलेगी 3000 रुपये मासिक पेंशन सुविधा

सहायक श्रम पदाधिकारी श्री सुधीश कमल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत आशा कार्यकर्ता एवं एएनएम वर्कर तथा महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यरत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं का प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (पीएमएसवायएम) में पंजीयन कर सकते है। यह योजना भारत सरकार की महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना है।

योजना के अंतर्गत 18 से 40 वर्ष आयु के ऐसे कर्मचारी पात्र होंगे जिनकी मासिक आय 15 हजार रुपये से कम हो, जो आयकर दाता न हों तथा कर्मचारी भविष्य निधि, राज्य कर्मचारी बीमा या राष्ट्रीय पेंशन योजना के सदस्य न हों।

योजना के तहत हितग्राहियों को आयु के अनुसार 55 रुपये से 200 रुपये तक मासिक अंशदान जमा करना होगा। हितग्राही द्वारा जमा की जाने वाली राशि के बराबर अंशदान केंद्र सरकार द्वारा भी जमा किया जाएगा। योजना में शामिल हितग्राहियों को 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर 3000 रुपये प्रतिमाह की सुनिश्चित पेंशन प्रदान की जाएगी। हितग्राही की मृत्यु होने पर उसके पति या पत्नी को 1500 रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलेगी। जिले के सभी विभागों में कार्यरत पात्र कर्मचारियों का प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में पंजीयन कराया जाएगा ताकि उन्हें भविष्य में वृद्धावस्था पेंशन का लाभ प्राप्त हो सके।

===========

आलोट में ई-टोकन के लिए प्रशिक्षण आयोजित

ई विकास प्रणाली के तहत ई-टोकन प्रशिक्षण कार्यक्रम जनपद पंचायत आलोट सभागृह में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री आनंदीलाल पाटीदार एवं निरेश चारेल द्वारा ई-टोकन प्रणाली से संबंधित जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई तथा उपस्थित अधिकारियों एवं विक्रेताओं की समस्याओं का निराकरण किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी आलोट, समस्त कृषि विस्तार अधिकारी, बीटीएम, एटीएम, पीएसीएस अधिकारी, निजी उर्वरक विक्रेता एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

========

खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर में कुश्ती खिलाड़ियों का चयन 14 मई को

जिला खेल अधिकारी रुचि शर्मा ने बताया कि भारत सरकार द्वारा संचालित खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर खेल कुश्ती अन्तर्गत खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा सेंटर पर कुश्ती में प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु चयन प्रक्रिया 14 मई को शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय पर शाम 04:00 बजे से आयोजित की जाएगी। जिसके अंतर्गत बालक/बालिका वर्ग में 20-20 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया हेतु खिलाडी अपने साथ आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, मार्कशीट, दो पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है। खिलाड़ियों का चयन शारीरिक दक्षता व खेल संबंधित दक्षता के माध्यम से किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को भारत सरकार द्वारा खेल किट प्रदाय की जाएगी। साथ ही खिलाडियों को प्रतिदिन प्रशिक्षण देकर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु तैयार किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला खेल और युवा कल्याण विभाग एवं कुश्ती प्रशिक्षक श्रीमती छाया शर्मा से संपर्क कर सकते हैं।

==========

मछली पालन क्षेत्र मे निवेश और केज स्थापना के लिए आवेदन 7 जून तक आमंत्रित मत्स्य पालन केज स्थापठना पर

सहायक संचालक मत्स्योधोग ने बताया कि म. प्र. शासन एकीकृत मत्स्योघोग नीति 2026 के तहत जिला पंचायत एंव निकाय में 100 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र वाले जलाशयो और मत्स्य महासंघ के चयनित जलाशयो मे केज स्थापना के लिए हितग्राहीयो और समितियो के लिए अनुदान सहायता दी जा रही है। पात्र हितग्राहीयो को उनकी पात्रता के अनुसार 40 से 60 प्रतिशत तक की सब्सिडी प्रदान की जाएगी। जिसमे प्रति हितग्राही अधिकतम 18 केज अथवा 1800 घन मीटर तथा प्रति समिति/संस्था के लिए अधिकतम 72 केज अथवा 7200 घनमीटर (3.00 लाख प्रति केज/रू 3000 प्रति घन मीटर) की सीमा निर्धारित की गई है। व्यक्तिगत और संस्थाए इस योजना का लाभ लेने के लिए 07 जून तक अपने जिले के मत्स्योघोग विभाग या क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय मे आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। अधिक जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.mpfisheries.gov.in से प्राप्त कर सकते है।

==========

रतलाम में ई-टोकन के लिए प्रशिक्षण आयोजित अधिकारियों को दी गई विस्तृत जानकारी

ई विकास प्रणाली के तहत ई-टोकन प्रशिक्षण कार्यक्रम कलेक्टर कार्यालय सभागृह रतलाम में आयोजित किया गया

कार्यक्रम में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री अमूल चौधरी द्वारा ई-टोकन प्रणाली से संबंधित जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई तथा उपस्थित अधिकारियों एवं विक्रेताओं की समस्याओं का निराकरण किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहायक संचालक कृषि श्री भिका वास्के, कृषि विकास अधिकारी रतलाम, समस्त कृषि विस्तार अधिकारी पीएसीएस अधिकारी एवं मार्कफेड, निजी उर्वरक विक्रेता एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

=========

लाड़ली बहना योजना से बदली रामकन्या पाटीदार की जिंदगी, सिलाई मशीन खरीद कर बनी आत्मनिर्भर

मध्यप्रदेश सरकार की लाड़ली बहना योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। इसी योजना से लाभान्वित रामकन्या पाटीदार निवासी सिमलावदा ने बताया कि योजना से मिलने वाली राशि ने उनके जीवन में नई उम्मीद जगाई है। उन्होंने ने बताया कि उन्हें हर महीने मिलने वाली 1500 रूपए की राशि हर माह एकत्रित कर उन्होंने एक सिलाई मशीन खरीदी। अब वे घर पर ही महिलाओं के कपड़े सिलने का काम करती हैं। जिससे उन्हें घर के खर्च में आर्थिक सहायता मिल रही है और वे खुद को आत्मनिर्भर महसूस कर रही हैं।

रामकन्या ने बताया कि अब उन्हें किसी पर निर्भर नही रहना पडता है उनके अनुसार, इस छोटी सी शुरुआत ने उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होने की प्रेरणा दी है। लाड़ली बहना योजना के लिए रामकन्या पाटीदार ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आभार व्यक्त किया है। आज फिर मुख्यमंत्री जी द्वारा उनके खाते में डाली गई राशि 1500 उन्हें प्राप्त हो गई है ।

========

मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार वर्ष 2026- ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई तक

प्रदेश में शासकीय कार्यप्रणाली में नवाचार, सुशासन और जनसेवा के उत्कृष्ट प्रयासों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा “मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार” (नवाचार हेतु) वर्ष 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने जानकारी दी कि यह पुरस्कार मध्यप्रदेश शासन के विभिन्न विभागों, विभागाध्यक्ष कार्यालयों तथा उनके अधीन कार्यरत निगम, मंडल, बोर्ड एवं संस्थाओं के अधिकारी-कर्मचारियों को उनके नवाचार आधारित उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया जाएगा।

यह पुरस्कार 01 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 की अवधि में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिये प्रदान किये जायेंगे। ऐसे कार्य जिनसे प्रशासनिक कार्यप्रणाली, सेवा प्रदाय व्यवस्था अथवा जनहित में सकारात्मक और प्रभावी परिवर्तन आया हो।

“मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार” के अंतर्गत नागरिक सेवा प्रदाय, सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुशासन, शिक्षा एवं मानव संसाधन विकास, स्वास्थ्य एवं पोषण, अधोसंरचना, सामाजिक समावेश एवं सशक्तिकरण, रोजगार एवं आर्थिक विकास जैसे प्रमुख कार्यक्षेत्रों में किए गए नवाचारों को सम्मानित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार की संख्या 15 होगी। प्रत्येक पुरस्कार के लिए 1 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। किसी एक कार्यक्षेत्र में एक से अधिक शासकीय सेवक पात्र पाए जाने पर पुरस्कार राशि समान रूप से वितरित की जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन 15 जुलाई 2026 किये जा सकेंगे। पुरस्कार से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश एवं आवेदन प्रक्रिया विभाग की वेबसाइट awards.mp.gov.in पर उपलब्ध है।

=========

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रतलाम जिले की 247779 लाड़ली बहनों को 362625000 रूपये अंतरित किये

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा आज नरसिंहपुर जिले के ग्राम मुगंवानी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत लाड़ली बहनों को 1500 प्रति बहन की दर से 36 वी किस्त राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया गया।

लाडली बहना योजना अंतर्गत रतलाम जिले की 247779 लाड़ली बहनों को 362625000 रुपये मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित किये गये।

इस अवसर पर पूरे प्रदेश में कार्यक्रम का लाइव वेबकास्ट प्रसारित किया गया।

कार्यक्रम का लाइव प्रसारण वेबकास्ट के माध्यम से जिला स्तर पर महिला एवं बाल विकास कार्यालय में एवं ग्राम पंचायत स्तर पर आंगनवाड़ी केंद्रों पर किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लाड़ली बहना हितग्राही महिलाएँ उपस्थित थी।

=========

खुशियों की दास्तां

लाड़ली बहना योजना से मिल रही सहायता राशि से निर्मला राव ने खोली फल-फ्रूट की दुकान मुख्यमंत्री का किया आभार

मध्यप्रदेश सरकार की लाड़ली बहना योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। इस योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग कर रतलाम जिले के ग्राम धामनोद की निर्मला राव ने फल-फ्रूट की दुकान खोल कर अपनी आजीविका का साधन बना लिया है । निर्मला राव ने बताया कि लाड़ली बहना योजना से मिलने वाली राशि बढ़ने के बाद उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला। उन्होंने इस सहायता राशि का उपयोग कर एक छोटी दुकान शुरू की, जिसमें फल-फ्रूट एवं दैनिक उपयोग की सामग्री रखी । इस छोटे से व्यवसाय से होने वाली आमदनी से उन्होंने अपने व्यवसाय को और आगे बढाया। अब फल फ्रूट के व्यवसाय से प्रतिमाह होने वाली आमदनी से परिवार का खर्च आसानी से चल जाता है।

अपनी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह योजना उनके जीवन में नई उम्मीद और खुशियां लेकर आई है। आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा लाडली बहना योजना की जो किश्त बहनों को डाली गई है, उसकी राशि भी मेरे खाते में आ चुकी है । हम बहनों को आत्मनिर्भर बनाने मे सहयोग करने के लिए मुख्यमंत्री जी का बहुत बहुत धन्यवाद ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}