संतों से किया वादा नहीं निभा पाने पर संतों ने कहा विधायक श्री डंग वादा पूरा करें नहीं तो नागा साधुओं कि अगुवाई में करेंगे घेराव

संतों से किया वादा नहीं निभा पाने पर संतों ने कहा विधायक श्री डंग वादा पूरा करें नहीं तो नागा साधुओं कि अगुवाई में करेंगे घेराव
सीतामऊ।22/12/ 2025 को सीतामऊ के संत सम्मेलन में संत सम्मेलन पुजारी की समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय विधायक हरदीप सिंह डंग को एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम दिया गया था विधायक द्वारा पुजारी को आश्वासन दिया गया था कि एक माह के अंदर एक माह के अंदर आपकी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा कर अभिलंब समस्याओं का व मुख्यमंत्री से बैठक करवा दूंगा व यथासंभव मदद का आश्वासन दिया था पर अपना वचन पुरा नही करनें पर संतों ने विधायक श्री डंग का घेराव करने का निर्णय लिया।
साधु मंडल के प्रदेशाध्यक्ष महंत जितेंद्र दास महाराज ने बताया कि सनातन धर्म के मठ मंदिरों के सरकारीकरण से मुक्ति हेतु मध्य प्रदेश में लगभग 60000 हिंदू मठ मंदिर और उनसे जुड़े लगभग 3.00.000पूजारी परिवार जो विभिन्न सामाजिक समूहों में आते है विगत 50 वर्षो से हिंदू सनातन धर्म के सरकारीकरण के कारण प्रशासनिक व राजनीतिक प्रताड़ना का दंश झेल रहे है मध्य प्रदेश में सन 1974 में एक कार्यकारी आदेश जो कि असंवैधानिक असांस्कृतिक व अधार्मिक है के द्वारा हिन्दू मठों व। मंदिरों की संपति पर कलेक्टर प्रबंधक की अवैध प्रविष्टि कर दी गई वर्तमान में इसी प्रबंधक कलेक्टर की अवैध प्रविष्टि के आधार पर प्रशासन मंदिरों की संपति को शासकीय मानकर मनमानी कार्यवाही जैसे नीलामी हस्तातंरण समितिकरण जैसे धर्म विरुद्ध कार्य कर रहा है जिससे यवनकाल, मुगलकाल ओर अंग्रेजों के समय से वंश परम्परा से धर्म और धर्म स्थलो की रक्षा करते हैं संत पुजारी परिवारों की आस्था आजीविका ओर आत्मसम्मान पर आघात हो रहा है जो कि धर्म, न्याय और संविधान सम्मत नहीं हे उक्त समस्याओं को लेकर 22/12/ 2025 को आर्यावर्त षट्दर्शन साधु मंडल भारत शाखा सीतामऊ के संत सम्मेलन में संत सम्मेलन पुजारी की समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय विधायक हरदीप सिंह डंग को एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम दिया गया था विधायक द्वारा पुजारी को आश्वासन दिया गया था कि एक माह के अंदर एक माह के अंदर आपकी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा कर अभिलंब समस्याओं का व मुख्यमंत्री से बैठक करवा दूंगा व यथासंभव मदद का आश्वासन दिया था कई बार विधायक को संस्मरण पत्र देकर समस्याओं का समाधान हेतु लिखा गया लेकिन आज पांच महा गुजर जाने के बाद भी संतो व पुजारी की समस्याओं का समाधान नहीं करवा पाए व नहीं बैठक करवाई।
उक्त संस्मरण पत्रों के देने के बाद भी संतों व पुजारी की समस्याओं का समाधान न होने से संतों व पुजारी ने बैठक कर निर्णय लिया है कि अगर 15 दिवस मुख्यमंत्री से बैठक व समस्याओं का निराकरण नहीं करवा पाए तो 04 जुन 2026 को नागा साधु व संत समाज व पुजारी द्वारा विधायक हरदीप सिंह डंग का घेराव किया जाएगा व विधायक के निवास पर धरना दिया जाएगा जिसकी संपूर्ण जवाबदारी क्षेत्रीय विधायक हरदीप सिंह डंग व प्रशासन की होगी।



