मंदसौर जिलासीतामऊ

जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुर्जर ने सीतामऊ उदिया किराना का किया अवलोकन कहा आगजनी इतनी बड़ी घटना जनप्रतिनिधियों और प्रशासन कि नाकामी 

श्री गुर्जर शहर अध्यक्ष निर्मल फरक्या के यहां कार्यकर्ताओं से कि भेंट, जनता के संकट में कांग्रेस कार्यकर्ता साथ खड़ा है 

सीतामऊ। बस स्टैंड पर किराना व्यापारी के दूकान पर आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।आग इतनी भयानक थी कि आमजनता और नगर गांव के निजी टेंकर द्वारा बुझाने में मदद नहीं कि जाती तो बहुत बड़ी आगजनी हो जाती। सीतामऊ नगर पंचायत में फायर ब्रिगेड कि सुविधा उपलब्ध नहीं है। यह सीतामऊ सुवासरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक जो कि पूर्व में मंत्री भी रह चुके हैं।पर अपने क्षेत्र को जो आमजन को मूलभूत आवश्यकताओं कि सुविधाएं उपलब्ध नहीं करा पाए। उक्त बात जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री महेन्द्र सिंह गुर्जर ने सीतामऊ में उदिया किराना दुकान पर हुई आगजनी कि घटना का अवलोकन के पश्चात पत्रकारों से भेंट वार्ता में कहीं।

श्री गुर्जर ने कहा कि किराना व्यापारी को जो आगजनी से नुकसान हुआ उसकी भरपाई को लेकर जिला प्रशासन को अवगत करवा कर मांग कि जाएगी तथा हमारे प्रदेश कांग्रेसअध्यक्ष भाई जीतू जी पटवारी को पूरी घटना से अवगत कराया जाएगा तथा उनके माध्यम से आगजनी जैसी घटनाओं पर जनप्रतिनिधि और प्रशासन की नाकामी का विधानसभा, मुख्य सचिव के सामने कि बात करेगे।

श्री गुर्जर ने कहा कि सुवासरा सीतामऊ विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था भी चरमरा गई है।ऐसी कई जन समस्या है पर यहां के जनप्रतिनिधि अपने दायित्व को छोड़कर अपना व्यापार बढ़ाने में लगे हुए हैं। कांग्रेस का कार्यकर्ता व्यापारी किसान छात्र आमजनता के दुःख दर्द में हमेशा खड़ा हैं।

इस दौरान ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष हनुमंत सिंह राठौर ने कहा कि जिलाध्यक्ष श्री गुर्जर जी के नेतृत्व में नागरिकों कि समस्याओं के लिए जब भी आवश्यकता हो हमेशा मैदान में पुरी टीम लगी हुई है और रहेगी।

 शहर कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल फरक्या ने कहा कि उदिया किराना में आगजनी कि घटना बहुत ही दुखद है।देर रात तक आमजनता के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। इस दौरान नगर परिषद के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि कोई नहीं पहुंचा। श्री फरक्या ने कहा कि जिलाध्यक्ष श्री गुर्जर जी के मार्गदर्शन में एवं वरिष्ठ जनों के सहयोग से अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस से जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा।

श्री गुर्जर ने कार्यकर्ताओं से चर्चा कर श्री मालवीया से हालचाल पूछा

इस दौरान जिलाध्यक्ष श्री गुर्जर ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भेट कर संगठन के विस्तार सहित अन्य विषयों पर चर्चा की। इसके पश्चात जिलाध्यक्ष श्री गुर्जर वरिष्ठ कांग्रेस नेता कार्यकर्ता के साथ श्री रमेशचन्द्र मालवीया से मिलने उनके निवास स्थान पहुंच कर उनका हाल-चाल पूछा।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओम सिंह भाटी, पूर्व जिला महामंत्री गोविंद सिंह पंवार, रामेश्वर जामलिया, पवन शर्मा, वर्मा पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सुरेश पाटीदार, बंशीलाल फरक्या, जिला पंचायत सदस्य कर्मवीर सिंह भाटी, श्याम सिंह लखवा, जगदीश कोठारी, कैलाश घाटिया, लक्ष्मण सिंह डाबड़ी, पंचायतीराज प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष महेश पाटीदार, संग्राम सिंह राठौर जंप सदस्य विवेक बैरागी दिपाखेड़ा, पूर्व सरपंच प्रकाश सुर्यवंशी राहुल भंभोरिया प्रतिक गिरोठिया, कमलेश पाठक नागेश सत्यनारायण चौहान सहित कांग्रेस कार्यकर्ता आमजन समाजसेवी उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}