मंदसौर जिला

41 साल से सड़क नहीं,रिछाबच्चा नई आबादी की जनता द्वारा 4 मई से बड़ा धरना

41 साल से सड़क नहीं,रिछाबच्चा नई आबादी की जनता द्वारा 4 मई से बड़ा धरना

पारस राठौर

मंदसौर जिले के ग्राम रिछाबच्चा नई आबादी, अम्बेडकर नगर के निवासियों ने अब आंदोलन की हुंकार भर दी है। वर्षों से मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी से परेशान ग्रामीण 04 मई से बड़ा धरना आंदोलन शुरू करने जा रहे हैं।

गाँव के सभी नागरिकों ने भीम आर्मी जिलाध्यक्ष इंजी. राकेश सूर्यवंशी एवं जिला टीम के साथ मिलकर पक्की सड़क निर्माण की मांग को लेकर कमर कस ली है। कुछ दिनों पहले भी संयुक्त रूप से कलेक्ट्रेट मे सड़क को लेकर ज्ञापन दिया गया था

यह बस्ती वर्ष 1985 से बसी हुई है, जहाँ 400 से अधिक आबादी निवास करती है। खास बात यह है कि यहाँ के लगभग 90% निवासी SC/ST वर्ग से आते हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले 41 वर्षों में अलग-अलग राजनीतिक दलों की सरकारें रही, लेकिन जातिगत भेदभाव के कारण इस क्षेत्र की लगातार अनदेखी की गई। करीब 1.5 किलोमीटर के मुख्य रास्ते का आज तक निर्माण नहीं हुआ, जिससे लोगों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इस भेदभाव के खिलाफ अब ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने भीम आर्मी से आंदोलन में समर्थन मांगा, जिस पर संगठन के जिलाध्यक्ष और जिला इकाई ने पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया है।

04 मई से शुरू होने वाले इस आंदोलन की मुख्य मांग है कि प्रशासन लिखित में समय-सीमा तय करते हुए सड़क निर्माण का आश्वासन दे। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उन्हें ठोस और लिखित जवाब नहीं मिलेगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। यह जानकारी स्थानीय निवासी राधेश्याम श्रीमाल द्वारा दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}