अपराधमध्यप्रदेशरतलाम

19 घंटे में अगवा से कत्ल तक,विक्रमगढ़ के युवक की उज्जैन में हत्या…..

 

बाजार गया था मनीष घर नहीं लौटा उज्जैन के नीलगंगा से मिली लाश…..

रतलाम जिले के आलोट तहसील के विक्रमगढ़ से शुक्रवार रात लापता हुए 22 वर्षीय मनीष माली पिता दिनेश माली का शव शनिवार शाम उज्जैन के नीलगंगा थाना क्षेत्र में मिला है। युवक की हत्या की गई है। आलोट थाना पुलिस ने शव बरामद कर उज्जैन जिला अस्पताल भेज दिया है, जहां रविवार सुबह पोस्टमार्टम होगा।

क्या हुआ था….

मनीष शुक्रवार शाम पिता के साथ हम्माली कर घर लौटा था। रात करीब 10:30 बजे बाजार जाने की बात कहकर निकला और वापस नहीं आया। परिजनों ने रातभर तलाश के बाद शनिवार सुबह आलोट थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई।

परिजनों का आरोप….

पिता दिनेश माली के अनुसार डेढ़ साल पहले बेटे मनीष का विक्रमगढ़ में रहने वाले मयंक उर्फ महेंद्र से शादी-समारोह में विवाद हुआ था। मयंक मूलत उज्जैन का रहने वाला है और विक्रमगढ़ में नाना के घर रहता है। परिजनों ने आरोप लगाया कि मयंक और उसके तीन-चार साथियों ने मनीष को डरा धमकाकर सफेद कार में जबरदस्ती बैठाकर ले गए।

पुलिस कार्रवाई…..

आलोट थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम ने बताया कि अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

परिजनों के बताए नामों के आधार पर मयंक समेत कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस की एक टीम एक आरोपी को लेकर महिदपुर गई है।

हिरासत में लिए गए कुछ युवकों ने अपने मोबाइल रिसेट कर दिए हैं।

आगे क्या….

फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है। आरोपियों से पूछताछ के बाद ही हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट हो पाएगी। परिजन व ग्रामीण शनिवार दोपहर से बड़ी संख्या में थाने पहुंचे थे…..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}