मल्हारगढ़मंदसौर जिला
गौ सम्मान आह्वान महा अभियान अंतर्गत मल्हारगढ़ में निकाली रैली राष्ट्रपति के नाम दिया प्रार्थना पत्र

गौ सम्मान आह्वान महा अभियान अंतर्गत मल्हारगढ़ में निकाली रैली राष्ट्रपति के नाम दिया प्रार्थना पत्र
मल्हारगढ़। संपूर्ण राष्ट्र में साधु संतों के नेतृत्व में गौ सम्मान आह्वान महा अभियान के निमित्त पूरे देश भर में 5000 से अधिक तहसील स्तर पर गौभक्तों ने प्रार्थना पत्र दिया इसी के निमित्त मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ तहसील में भी एक साथ एक समय पर गौ भक्तों के द्वारा खाटू श्याम मंदिर मल्हारगढ़ से तहसील कार्यालय पहुंचकर गौ माता के सम्मान में गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा मिले के लिए ईस अभियान के निमित आज नगर मल्हारगढ़ में खाटू श्याम मंदिर के प्रधान पुजारी पूज्य गुरुदेव आशीष जी शर्मा के मार्गदर्शन में एवं गौ सम्मान आह्वान महा अभियान यात्रा तहसील मल्हारगढ़ के संयोजक भागीरथ पाटीदार सह-संयोजक मुकेश सोनी रामलाल सोनी एवं तहसील प्रचारक निलेश जैन, दरबार सिंह कुम्हारी, संदीप सोनी अजय पाल सिंह, नितिन शर्मा सदस्य पप्पू सुथार विकास राठौड़, रामजी ट्रेलर भेरुलाल पाटीदार मनोहरलाल पाटीदार, राम प्रताप जी बुडा कन्हैयालाल सेन संगीता राठौर, जया किशोरी शर्मा, निर्मला बैरागी, भेरुलाल पाटीदार, गौरव व्यास पवन नाथ लाखन सिंह अजय पंवार, शांति बाई नायक, राजेश नायक शुभम शर्मा, आकाश वाल्मीकि, नितिन दिक्षित,मनीष चौहान, अनिल रोजाना विनोद महेश्वरी विष्णु, आदिगौ भक्तों द्वारा खाटू श्याम मंदिर से रैली के रूप में गौ हत्या को बंद करो बंद करो,गाय हमारी माता है हमारी संस्कृति हमें सिखाती है गाय हमारी माता है, गौ माता की रक्षा कौन करेगा हम करेंगे हम करेंगे, गौ माता की सेवा कौन करेगा हम करेंगे हम करेंगे के नारे लगाते हुए। तहसील कार्यालय पहुंचे जहां पर सभी गौ भक्तों एवं नेताओं ने राष्ट्रपति प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार को एक ज्ञापन प्रार्थना पत्र के रूप में दिया गया जिसमें गौ माता को राष्ट्रमाता एवं गौ माता के हितों की रक्षा करने जैसे नियम लागू करने की मांग की। इस अवसर पर नगर एवं आसपास के क्षेत्र के सैकड़ो की संख्या में गौ भक्त मौजूद थे।
==============



