मंदसौर में 19 वां आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन 1 मई को, समाजजनों से सहभागिता की अपील.

मंदसौर में 19वां आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन 1 मई को, समाजजनों से सहभागिता की अपील.
✍️पंकज बैरागी
सुवासरा । भारतीय मालवीय (मेहर) समाज, मध्य प्रदेश–राजस्थान के तत्वावधान में 19वां आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन, पारिवारिक परिचय एवं सामाजिक सम्मेलन का आयोजन दिनांक 1 मई 2026 (शुक्रवार) को प्रातः 8:00 बजे से सायं 5:30 बजे तक पशुपतिनाथ की नगरी एवं दशपुर (मंदसौर, मध्य प्रदेश) में आयोजित किया जाएगा।
समिति द्वारा समाज के सभी बंधुओं को विभिन्न माध्यमों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया गया है। आयोजकों ने बताया कि पूर्व में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलनों में समाजजनों के तन-मन-धन से मिले सहयोग से समाज में नई चेतना का संचार हुआ है और विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं।
वर्तमान महंगाई के दौर में कम खर्च में विवाह संपन्न कराने के उद्देश्य से समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों के अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अपने पुत्र-पुत्रियों का विवाह इस सामूहिक सम्मेलन में संपन्न कर समाज को सशक्त बनाने में योगदान दें।
सम्मेलन में दी जाने वाली सामग्री
सम्मेलन में वर-वधु को निम्नानुसार उपयोगी सामग्री प्रदान की जाएगी: सोफा सेट, अलमारी, कूलर, पंखा, सिलाई मशीन, सोने का मंगलसूत्र, सोने का नथ/कांटा, चांदी की पायल, बिछिया, अंगूठी, पलंग-बिस्तर, स्टील के 31 नग बर्तन, वर-वधु के वस्त्र, साफा एवं अंतर्वस्त्र आदि।
पंजीयन हेतु आवश्यक नियम व शर्तें-
वर की आयु 21 वर्ष एवं वधु की आयु 18 वर्ष अनिवार्य।
जन्म प्रमाण पत्र/आयु प्रमाण पत्र आवश्यक।दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, वोटर आईडी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, समग्र आईडी की छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य।
पंजीयन शुल्क ₹2500 जमा करना होगा, सम्मेलन में अनुपस्थित रहने पर शुल्क वापस नहीं होगा। किसी भी प्रकार के नशे का सेवन प्रतिबंधित रहेगा।विवाद/झगड़े की स्थिति में समिति जिम्मेदार नहीं होगी।
समिति द्वारा दिए गए वस्त्र ही विवाह के दौरान पहनना अनिवार्य होगा।सहयोगकर्ताओं का सम्मान प्रशस्ति पत्र देकर किया जाएगा।पंजीयन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई हैसमिति का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।
मुख्य पदाधिकारी व संपर्क- ,संरक्षक: नारायणलाल बोराना (सेवानिवृत्त शिक्षक), अर्जुन सिंह मेहर (सेवानिवृत्त पटवारी, सुवासरा) संयोजक: सावन मकवाना (मल्हारगढ़) – मो. 8965889694 सह-संयोजक: गुड्डू मालवीय (नीमच) – मो. 930365566 अध्यक्ष: अर्जुन मालवीय (सभाखेड़ा) – मो. 9669399943, उपाध्यक्ष: दिनेश सोलंकी (लसूरिया कड़माला) – मो. 7470669766, सचिव: सचिन अशोक मालवीय (लुनाहेड़ा) – मो. 9691919905 कोषाध्यक्ष: राधेश्याम देवड़ा (मंदसौर) – मो. 9754890664, अन्य सहयोगी: शांतिलाल मालवीय, राजू मालवीय (मंदसौर), जगदीश मालवीय (लुनेरा), तुलसीराम मालवीय आदि।
यह जानकारी अशोक खिलची (पिपलिया मंडी) द्वारा प्रेस नोट के माध्यम से दी गई।



