पीपा क्षत्री दर्जी समाज जिला मंदसौर का चुनाव संपन्न, दिनेश पवार दलोदा निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

पीपा क्षत्री दर्जी समाज जिला मंदसौर का चुनाव संपन्न, दिनेश पवार दलोदा निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित
पप्पू सोलंकीमंदसौर। श्री पीपा क्षत्रिय दर्जी समाज जिला मंदसौर संगठन के द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया द्वारकाधीश मंदिर पर संपन्न हुई।
जिसमें दिनेश पंवार दलोदा को सर्वानुमति से अध्यक्ष नियुक्त किए गए। साथ ही श्याम लाल पिता रामचंद्र चावड़ा सांबाखेड़ा को जिला उपाध्यक्ष, श्री हीरालाल पिता दाड़मचंद्र चौहान मंदसौर को जिला कोषाध्यक्ष, दिलीप पिता भवरलाल चावड़ा (नैनोरा) पिपलिया मंडी को जिला सचिव, अनिल कुमार पिता भागीरथ पवार हरसोल को जिला संगठन मंत्री की नियुक्ति की गई है सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
इस अवसर पर निर्वाचन प्रभारी अशोक टेलर लदुना, शिव रमन सिंह पवार एडवोकेट मंदसौर, सुखलाल जी पवार हरसोल, गोविंद पालीवाल गुर्जर बरडिया, ओम प्रकाश पालीवाल एडवोकेट मंदसौर, किशन सिंह आर्य, देव प्रकाश चावड़ा, रमेश चंद्र पालीवाल, नागेश पालीवाल, प्रवीण मकवाना, प्रकाश चंद पालीवाल, सहित समाज जन मौजूद थे।



