सुवासरा में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती

सुवासरा में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती
✍️पंकज बैरागीसुवासरा ।नगर के हॉस्पिटल रोड स्थित शासकीय 52 क्वार्टर के पास नगर परिषद द्वारा निर्मित गार्डन में मंगलवार, 14 अप्रैल 2026 को प्रातः 10 बजे भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान विधायक हरदीप सिंह डंग, पूर्व विधायक राधेश्याम पाटीदार, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह मंडलोई, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सविता डॉ. बलराम परिहार सहित कई जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राकेश गहलोत (अंतरालिया) ने किया।
सभी अतिथियों ने डॉ अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा उनके जीवन, विचारों एवं योगदान पर प्रकाश डाला।
विधायक हरदीप सिंह डंग ने अपने संबोधन में कहा कि देश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। उन्होंने नए संसद भवन में पारित “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे लोकसभा एवं विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण सुनिश्चित हुआ है, जो देश के भविष्य को नई दिशा देगा।
पूर्व विधायक राधेश्याम पाटीदार ने कहा कि यह अधिनियम लंबे समय से लंबित था, जिसे अब साकार किया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे ऐतिहासिक निर्णय बताया।
नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सविता डॉ. बालाराम परिहार ने बताया कि महिला आरक्षण का प्रयास कई वर्षों से जारी था और अब इसे साकार रूप मिला है। यह नारी सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह मंडलोई ने कहा कि डॉ. अंबेडकर के विचार आज भी समाज को दिशा देने वाले हैं। उन्होंने कहा कि जिस समाज में महिलाओं की प्रगति होती है, वही समाज और राष्ट्र आगे बढ़ता है।
कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से रामगोपाल कला, घनश्याम धनोतिया, दिलीप कुमावत, श्याम सिंह देवड़ा, गोविंद मेहर, अभय जैन, भारत सिंह गुर्जर, लाल सिंह दुंगावत, सुनील मंडलीय, रिंकू सोनी, महेश धनोतिया, प्रकाश जायसवाल, वीरेंद्र जैन, श्रीमती दुर्गा कुमावत, रघु सिंह पवार, दिनेश गुप्ता, किशोर पाटीदार, नेपाल सिंह चौहान, कालूराम पाटीदार, अशोक धनोतिया, नंदकिशोर धनोतिया, परमजीत सिंह होडा, सुधीर खुराना सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।
कार्यक्रम का संचालन सेवानिवृत्त पटवारी अर्जुन सिंह मेहर ने किया तथा अंत में आभार पूर्व एल्डरमैन मुकेश गुप्ता ने व्यक्त किया।



