कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे को असम के मुख्यमंत्री ने बताया पागल, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जलाया मुख्यमंत्री का पुतला

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे को असम के मुख्यमंत्री ने बताया पागल, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जलाया मुख्यमंत्री का पुतला
शामगढ़। नगर में अजा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल सिसोदिया के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा नारेबाजी करते हुए असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा का पुतला दहन करने की कोशिश की गई परंतु फायर ब्रिगेड ने पुतला जलने नहीं दिया और जलते हुए पुतले पर पानी फेर दिया कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा नगर के मुख्य मार्ग पर नारेबाजी करते हुए असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा का विरोध कर रहे थे विरोध करने का कारण असम के मुख्यमंत्री के द्वारा कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खड़गे को” पागल कह दिया” कांग्रेस को यह बात रास ना आई और सड़क पर उतरकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पुतला दहन करते हुए विरोध प्रदर्शन किया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष किशोर सिंह पवार सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद दिखे।



