मंदसौर जिलासीतामऊ

सीतामऊ पुलिस ने महुवा मे हुई चोरी का किया खुलासा, 2.40 लाख कि मश्रुका जप्त कर 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार

सीतामऊ पुलिस ने महुवा मे हुई चोरी का किया खुलासा, 2.40 लाख कि मश्रुका जप्त कर 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार

सीतामऊ ।पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीणा के द्वारा निर्देश दिये गए इसी तारतम्य मे 07 अप्रैल 26 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ श्रीमति हेमलता कुरील व एस डी ओ पी श्री दिनेश प्रजापति के नेतृत्व मे सीतामऊ थाना निरक्षक कमलेश प्रजापति के द्वारा गठित टीम सउनि केसी बहुगुणा एवं पुलिस बल द्वारा दिनांक 01.04.24 को ग्राम महुवा मे अज्ञात आरोपी के द्वारा की गई चोरी का पर्दाफाश करते हुए 03 आरोपी को गिरफ्तार मे सफलता प्राप्त की।

चोरी कि घटना –

फरियादी भगवतीलाल पिता मांगीलाल सुरावत उम्र 62 साल निवासी ग्राम महुवा ने थाने पर आकर रिपोर्ट किया कि मे उक्त पते पर रहता हु व खेती किसानी का काम करता हूं। में 01 अप्रैल 2026 को शाम करीबन 05 बजे घर पर ताला लगाकर अफिम तोल के लिए सीतामऊ विजय पैलेस आया था, फिर में 02 अप्रैल 2026 को अफिम तौल खत्म होने के बाद दिन में 12 बजे के लगभग घर आया व घर का ताला खोलकर घर के अंदर देखा तो घर के अंदर रखी लोहे की अलमारी का ताला टूटा हुआ था फिर मैंने अलमारी में रखा सामान को चैक किया तो अलमारी में रखी सोने के आभुषण तीन सोने की चैन (मंगल सुत्र) 12 ग्राम, 08 ग्राम व 11 ग्राम वजनी) की व दो जोड 06 ग्राम 06 ग्राम सोने की कान की झुमकी नहीं मिली। कोई अज्ञात बदमाश 01अप्रैल 26 की रात में मेरे घर में छत तरफ से अनाधिकृत रुप से घुसकर मेरी अलमारी का ताला तोडकर उसमें रखी सोने की रकमें को चुरा कर ले गया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना हाजा पर अपराध क्रमांक 158/2026 धारा 331(4), 305 (ए) बी.एन.एस. का पंजीबद्ध किया

संदेही से पुछताछ में उगला चोरी का राज

त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 07 अप्रैल 2026 को ग्राम महुवा के संदेही दशरथ उर्फ कालु पिता राधेश्याम भांभी से पुछताछ करते दशरथ ने विधि विरुद्ध बालक के साथ मिलकर 01 अप्रैल 26 के रात मे भगवतीलाल सुरावत के घर मे चोरी करना स्वीकार किया ओर चुराई गई सामग्री को अशोक पिता कन्हैयालाल जैन निवासी काचरिया जाट एवं प्रभात पिता रमेशचन्द्र नलवाया निवासी सीतामऊ के यहा बेचा गया।

2.40 लाख रुपए कि मश्रुका कि जप्त 

आरोपी के कब्जे से 180000 रु. व सोने के एक जोड कान के टाप्स किमती 60000 रु. जप्त किये गये।

04 आरोपियों को किया गिरफतार

प्रकरण में पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी दशरथ उर्फ कालु पिता राधेश्याम भांभी महुआ, अशोक पिता कन्हैयालाल जैन उम्र 52 साल निवासी काचरिया जाट, प्रभात पिता रमेशचन्द्र नलवाया जाती जैन उम्र 35 साल निवासी सीतामऊ, विधि विरुद्ध बालक तथा अशोक सीतामऊ को वांछित आरोपी बनाया गया।

गिरफ्तार आरोपीयों को किया न्यायालय में पेश 

गिरफ्तार चारों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया जहां दो आरोपियों को जमानत मिल गई वही एक आरोपी को जेल भेजा गया, वहीं एक नाबालिक आरोपी जिसे बाल न्यायालय भेजा गया।

उक्त सराहनीय कार्य मे निरीक्षक कमलेश प्रजापति थाना प्रभारी थाना सीतामऊ, व गठित टीम का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}