सुवासरामंदसौर जिला

सुवासरा नपं द्वारा अतिक्रमण हटाने कि कार्रवाई: दुकानों के बाहर रखा सामान जप्त, दिखावे पर उठे सवाल

सुवासरा नपं द्वारा अतिक्रमण हटाने कि कार्रवाई: दुकानों के बाहर रखा सामान जप्त, दिखावे पर उठे सवाल

 

सुवासरा।नगर परिषद द्वारा कई दिनों बाद नगर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। नगर के विभिन्न क्षेत्रों में दुकानों के सामने व्यापारियों द्वारा रखा गया सामान जप्त किया गया।

ज्ञात हो कि नगर परिषद द्वारा नव निर्मित सब्जी मंडी बनाई गई है, लेकिन इसके बावजूद कुछ सब्जी विक्रेता पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में ही हाथ ठेला लगाकर व्यापार कर रहे थे। इसी को लेकर 07 अप्रैल, मंगलवार को शाम करीब 4 बजे सुवासरा नगर क्षेत्र में नगर परिषद प्रभारी सीएमओ जीवनराय माथुर, सुवासरा पुलिस प्रशासन के जवानों तथा नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों व स्टाफ की संयुक्त टीम ने नगर में भ्रमण कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान दुकानों के बाहर रखा सामान जप्त किया गया।

अतिक्रमण कि कार्यवाही को लेकर नागरिकों का कहना है कि यह कार्रवाई केवल औपचारिकता मात्र प्रतीत हो रही है। कब तक सख्ती बरती जाएगी। नगर परिषद की टीम द्वारा केवल “मुंह दिखाई” के तौर पर कार्रवाई की गई। यदि नियमित रूप से कार्यवाही कि जाती तो आज इतना अतिक्रमण नहीं होता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}