मंदसौरमंदसौर जिला
महारानी लक्ष्मीबाई उमावि में प्रवेशोत्सव मनाया गया

बच्चों को पुस्तकें एवं साइकिल वितरित की गई
मंदसौर। जिले के शासकीय स्कूलों में बुधवार को प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंदसौर के महारानी लक्ष्मीबाई उमावि में आयोजित प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती नम्रता प्रीतेश चावला, पार्षदगण, व जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री टेरेसा मिंज अध्यक्षता एवं बीआरसी श्री रामेश्वर डांगी कि उपस्थिति में अतिथि गणों द्वारा मां सरस्वती के पूजन-अर्चना के साथ शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा पाटीदार ने विद्यार्थियों से एकाग्रता के साथ शिक्षा ग्रहण कर उज्ज्वल भविष्य बनाने का आह्वान किया। जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री टेरेसा मिंज ने छात्राओं को निरंतर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। वहीं श्रीमती नम्रता चावला ने छात्राओं को हर परिस्थिति में आगे बढ़ने तथा एआई जैसी आधुनिक तकनीकों का अपने करियर में उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों की उपस्थिति में विद्यार्थियों को नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकें एवं साइकिल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ, अभिभावक एवं छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही।



