अपराधजावरारतलाम

 5 वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी, पड़ोसी के खिलाफ मामला दर्ज, समाज ने की सख्त सजा की मांग

रिपोर्टर जितेंद्र सिंह चंद्रावत जडवासा

 5 वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी, पड़ोसी के खिलाफ मामला दर्ज, समाज ने की सख्त सजा की मांग

ढोढर। रतलाम जिले के जावरा औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत एक मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। ग्राम बन्नाखेड़ा में एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी ही पड़ोस में रहने वाली 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न और मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। समाज के लोगो ने आरोपी को सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग की है।

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, घटना बीती रात करीब 8:00 से 8:30 बजे के बीच की है। पीड़िता की माँ ने पुलिस को बताया कि उसकी सबसे छोटी बेटी (उम्र 5 वर्ष) घर के पास ही आरोपी शाकिर मेवाती के आंगन में खेल रही थी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसे बहला-फूसलाकर घर के अंदर ले गया, जहाँ उसने मासूम के साथ हैवानियत की। जब बच्ची दर्द के कारण रोने लगी, तो आरोपी ने उसे कपड़े पहनाकर वहाँ से भगा दिया।

परिजनों को दी जान से मारने की धमकी- बच्ची जब रोती हुई घर पहुँची और अपनी माँ को आपबीती बताई, तो माँ तुरंत आरोपी के घर पूछताछ करने गई। आरोप है कि शाकिर मेवाती ने पीड़िता की माँ के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और पुलिस में रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद परिजन तुरंत घायल बच्ची को लेकर सरकारी अस्पताल जावरा पहुँचे।

समाज में आक्रोश- फिलहाल पीड़ित मासूम का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और वह चिकित्सकों की निगरानी में है। इधर, जैसे ही इस शर्मनाक घटना की जानकारी मुस्लिम समाज के लोगों को मिली, उनमें आरोपी के प्रति भारी रोष देखा गया। परिवार और समाजजनो ने आरोपी का जुलुस सहित सख्त कार्यवाही की मांग की है।

पुलिस की कार्रवाई– उप निरीक्षक प्रियंका चौहान मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}