ब्लॉक कांग्रेस शामगढ़ द्वारा विभिन्न मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन कर तहसीलदार को ज्ञापन सौपा

ब्लॉक कांग्रेस शामगढ़ द्वारा विभिन्न मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन कर तहसीलदार को ज्ञापन सौपा
शामगढ। भाजपा की डबल इंजन सरकार केंद्र में नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश में मोहन यादव सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण आमजन एवं किसान परेशान है लेकिन सत्ता के नशे में भाजपा सरकार को जनता के हितों की कोई परवाह नहीं है आमजन की परेशानियों को देखते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश अनुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शामगढ़ द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया और राज्यपाल के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौप कर विभिन मांग रखी, जैसे गैस सिलेंडर मूल्य वृद्धि को कम कर, अपर्याप्त उपलब्धता को शीघ्र दूर किया जाए। बिजली दरों में की गई बढ़ोतरी को पुनः कम किया जाए, पेट्रोल डीजल की कमी को दूर कर जनता को हो रही परेशनी को दूर किया जाए। किसानों की फसल गेहूं का समर्थन मूल्य ₹4000 प्रति कुंटल किया जाए और समर्थन मूल्य पर खरीदी सुनिश्चित की जाए। मंडियो में हो रही अव्यवस्था के कारण किसानों को आ रही समस्याओं को शीघ्र दूर किया जाए वही सहकारी समिति के कर्ज जमा करने की तिथि को बढ़ाया जाए।इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष किशोर सिंह पवार, शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. शौकत मंसूरी, नेता प्रतिपक्ष पंकज मुजावदिया, ब्लॉक अध्यक्ष मेलखेड़ा शुरेश धाकड़, Nsui जिलाध्यक्ष रितिक पटेल, पवन पाण्डेय, आरिफ बेग, दर्शन सिंह सर, ओम प्रकाश मालवीय, प्रमोद फ़रकिया, जगदीश कोठारी, रऊफ पठान, मेहन्द्र पोरवाल, राजेंद्र मालवीय, जगदीश मेहता, बबलू मेव, रईस अब्बासी, शयमदास बैरागी, नीलेश संघवी, विजय मुजवदिया, कन्हैयालाल सिसोदिया, हरिशंकर धाकड़, राधेश्याम सोलंकी, प्रभु सिंह असावती, प्रकाश सिंह चारण, महेश सोनी, जगदीश पाटीदार, ईश्वर सिंह गुर्जर, डॉ.दिनेश चौहान, रजाक भाई मिस्त्री, बालाराम मेहर, राजू गुर्जर सरपंच, जगदीश मांदलिया, सुरेंद्र रावत युवा ब्लॉक अध्यक्ष, शहरुख पठान, मांगीलाल मेघवाल सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे,आभार सेवादल संगठन मंत्री इकबाल शाह ने माना।



