मंदसौरमंदसौर जिला

नवांकुर संस्थाओ के साथ बैठक सह प्रशिक्षण का आयोजन सम्पन्न,नर्सरी तैयार करने की ली जानकारी

जल गंगा संवर्धन अभियान : जन सहयोग से करे जल स्रोतों की साफ सफाई

मंदसौर। मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद की नवांकुर संस्थाओं की समीक्षा बैठक सह प्रशिक्षण का आयोजन जिला कार्यालय मंदसौर पर संपन्न हुआ । जिसमें संस्था किए गए कार्यों की समीक्षा एवं प्रशिक्षण जिला समन्वयक द्वारा दो सत्रों में दिया गया । समीक्षा बैठक एवं प्रशिक्षण में जल गंगा संवर्धन अभियान अन्तर्गत 19 मार्च से 30 जून तक होने वाला कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा एवं प्रथम चरण में 19 मार्च से 27 मार्च तक संस्था द्वारा सेक्टर में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई।

जिला समन्वयक तृप्ति वैरागी ने कहा की जल गंगा संवर्धन अभियान अन्तर्गत द्वितीय चरण में 28 मार्च से 4 जून तक नवाकुंर संस्था द्वारा सेक्टर में जल स्रोतों की साफ सफाई, गहरीकरण, जल संरक्षण के लिए जन जागरूकता, जल संवाद जल चौपाल का आयोजन किया जाना है।

विकासखंड समन्वयक नारायणसिंह निनामा ने बताया कि 5 जून से 30 जून तक जन सहयोग से बावड़ी उत्सव के अंतर्गत बावरी की साफ सफाई,रंग रोगन,सांस्कृतिक संध्या एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर जन जागरूकता अभियान चलाना है। जिसमें सभी ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों को सहभागिता करना है। समीक्षा बैठक के पश्चात सेक्टर मे रोपणी तैयार करने के उद्देश्य से सभी नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने वन विभाग की वन रोपणी में लगाए जा रहे हैं पौधों की समस्त गतिविधियों के बारे में जानकारी लेते हुए ग्रीष्म ऋतु में लगाने जाने वाले पौधों की प्रजातियां ओर उनको लगाने की विधि के बारे में जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर वन रोपणी के सहायक प्रभारी दीपक माली द्वारा पोधे लगाने की विस्तृत जानकारी देते हुए पौधों की देख रेख हेतु आवश्यक सुझाव भी दिए गए। वन रोपणी के सहायक प्रभारी ने दीपक माली ने पॉलिथीन बैग भरने, पौधों की देखरेख,प्रबंधन की विधियां की जानकारी देते हुए कहा कि हमेशा पक्के हुए ताजा बीज लगाने पर पोधो की ग्रोथ अच्छी रहती है। पोधो मे खरपतवार भी आवश्यक है।फरवरी एवं ग्रीष्म ऋतु में पौधे की रोपनी तैयार करने का उत्तम समय है।इस अवसर पर नवांकुर संस्थान द्वारा जिज्ञासा अनुसार प्रश्न भी किए गए,जिनका समाधान किया गया। साथ ही वर्मी कंपोस्ट में केंचुआ खाद निर्माण की विधि भी बताई गई। इस अवसर पर जिले के सभी नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}