सेवामंदसौरमध्यप्रदेश

प्लास्टिक मुक्त नदी के संकल्प के साथ 96 वें दिन भी जारी रहा शिवना शुद्धिकरण जनअभियान

 

रविवार को शुद्धिकरण अभियान में नदी से 2 ट्राली कचरा निकाला गया

मंदसौर । आज शिवना शुद्धिकरण अभियान का 96वां दिन इस दौरान सभी ने नदी के आसपास सफाई कार्य किया, जिसमें विशेष रूप से प्लास्टिक कचरे और गाजर घास हटाने पर ध्यान दिया गया । नदी के किनारों पर जमा प्लास्टिक और कचरा न केवल उसके प्राकृतिक सौंदर्य को बिगाड़ रहे थे, बल्कि जल को भी प्रदूषित कर रहे थे । सफाई के दौरान आसपास के लोगों से संवाद कर उन्हें जागरूक किया गया । इस अवसर पर लोकप्रिय विधायक श्री विपिन जैन ने स्थानीय सभी लोगों से संवाद करते हुए कहा कि प्लास्टिक कचरा नदी या उसके किनारों पर न डालें क्योंकि प्लास्टिक का कचरा लंबे समय तक नष्ट नहीं होता, जिससे जल प्रदूषण के साथ-साथ मृदा प्रदूषण भी होता है । यह प्रदूषण न केवल पर्यावरण के लिए हानिकारक है, बल्कि मानव और जीव-जंतुओं के स्वास्थ्य पर भी गंभीर प्रभाव डालता है । श्री जेन ने सभी से अपील की कि वे अपने घरों से निकलने वाले कचरे को उचित स्थान पर ही डालें और स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझे । श्री जैन ने सभी मंदसौर वासियों से आहवान किया कि शिवना शुद्धिकरण अभियान में प्रति रविवार को प्रातः 7 से 9 बजे के बीच श्रमदान करने जरूर पधारे । रविवार को शिवना शुद्धिकरण अभियान के 96वे दिन श्रमदान करने वालों में सर्वश्री विधायक विपिन जैन, समाज सेवियों में सर्वश्री हेमराज खाबिया, बृजलाल बामनिया,राकेश जैन पिंटू, , अभिषेक तिवारी,पंकज जेन,अमलवाद गांव से कैलाश कुमावत गुराडिया देदा से अखिलेश शर्मा,महिला नेत्रीयों में सुश्री इष्टा भाचावत, भागवंती बामनिया,प्रमिला पंवार,कांग्रेसजन मे सर्वश्री राजनारायण लाड़,विकास दशोरा, विनोद शर्मा,संजय नाहर,अजय सोनी,मनोहर नाहटा,विश्वास दुबे,मनोज जैन,राजेश फरक्या, रघुवीरसिंह अंजना,महेश गुप्ता,अकरम खान,राकेश सेन,ऋषिराज लाड़ , गोपाल बंजारा आदि श्रमदान में उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}