बैकुंठ धाम किशनगढ़ बालाजी पर तीन दिवसीय मेले की तैयारियां जोरों पर

बैकुंठ धाम किशनगढ़ बालाजी पर तीन दिवसीय मेले की तैयारियां जोरों पर
देव विश्वकर्मा
बिशनिया ।हनुमान जयंती के अवसर पर मन्दसौर के गुराडिया गौड कराड़िया कोटड़ा माता जवान पुरा के बिच स्थित श्री किशनगढ़ बालाजी मंदिर में भव्य 3 दिवसीय मेले की तैयारियों कि जा रही है मेला कमेटी ने इस मेले में आयोजन की तिथियां तय कीं। यह मेला 1अप्रैल से 3 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जायेगा ।
मेले के दौरान विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की एक आकर्षक श्रृंखला प्रस्तुत की जाएगी। इनमें सुंदरकांड पाठ, भजन संध्या, सांस्कृतिक कार्यक्रम और कवि सम्मेलन शामिल हैं। इन आयोजनों में क्षेत्र के श्रद्धालु, कलाकार और कविगण भाग लेंगे जिसमे कवि गोपाल धुरंधर पालसोडा निमच नरेंद्र नखेत्री कायथा उज्जैन मनोहर मुन्नु तोहफा खेड़ा प्रतापगढ़ प्रियांशी पाटीदार कालापीपल भोपाल विनोद 9560 निंबोद मंदसौर गोपाल गजब सूत्रधार गुर्जर बढ़िया मंच पर अपनी अपनी प्रस्तुति देंगे
आयोजकों के अनुसार, इस मेले का मुख्य उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देना है। आयोजन को लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है और मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है



