बसई सेक्टर: ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण तरावली बालाजी मंदिर परिसर में सम्पन्न

बसई सेक्टर: ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियो का एक दिवसीय प्रशिक्षण तरावली बालाजी मंदिर परिसर में सम्पन्न
सुवासरा । मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित शासन की विभिन्न गतिविधियों या योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए 1 दिवसीय प्रशिक्षण तरावली बालाजी मंदिर में परिसर में सम्पन्न हुआ जिसमें बसई सेक्टर के पांचों ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियो ने भाग लिया।
सेक्टर बसई क्रमांक 4 चयनित नवांकुर संस्था ढाबला महेश जय श्री सामाजिक संस्था द्वारा सेक्टर स्तरीय प्रस्फुटन समितियों का प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित तरावली बालाजी मंदिर परिसर प्रतापपुरा में आयोजित किया गया, जिसमें जन अभियान परिषद के दिशा निर्देशानुसार दिनांक 10 मार्च 2026 को सेक्टर बसई के आदर्श ग्राम प्रतापपुरा में, क्षेत्र की सभी चयनित अजयपुर, प्रतापपुरा, बर्डीया गुर्जर, देवरिया विजय और ढाबला महेश की ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का एक दिवसीय क्षमता वर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है, इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य रूप में प्रशिक्षक मेंटर्स चरण सिंह चौहान ब्लॉक समन्वयक नारायण सिंह निनामा, सेक्टर के सहप्रभारी सत्यनारायण प्रजापत उपस्थित थे ।
सभी प्रस्फुटन समितियां कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की पूजा अर्चना करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई है शेड्यूल अनुसार कार्यक्रम दस्तावेजीकरण एवं समिति को सक्रिय रहने हेतु मार्गदर्शन दिया है। ग्राम विकास की अवधारणा और आत्मनिर्भर भारत के विषय में विस्तार से समझाया है। ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति की भूमिका और प्रस्फुटन समितियो की जिम्मेदारी पर विस्तार से बताया है ।और अंत में समूह चर्चा की गई है ।और ग्राम विकास संकल्प दोहराया गया है।



