सुवासरामंदसौर जिलाशोंक संदेश

रूपारेल में पुजारी रामचंद्र सेन का निधन, गांव में शोक की लहर

रूपारेल में पुजारी रामचंद्र सेन का निधन, गांव में शोक की लहर

रिपोर्टर – पंकज बैरागी,

सुवासरा। तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत गोवर्धनपुरा के ग्राम रूपारेल में स्थित प्राचीन चमत्कारी माँ अन्नपूर्णा माता मंदिर के पुजारी एवं सेन समाज के वरिष्ठ सदस्य रामचंद्र सेन का आकस्मिक निधन हो जाने से पूरे गांव रूपारेल में शोक की लहर छा गई।
स्वर्गीय रामचंद्र सेन अपने सरल, धार्मिक एवं सेवा भावी स्वभाव के लिए जाने जाते थे। वे गोवर्धन लाल के छोटे भाई थे। परिवार में उनके निधन से गहरा दुख व्याप्त है। वे सुरज लाल एवं कैलाश सेन के काका तथा दिनेश सेन, गिरधारी सेन (बंटी) के पिताश्री थे। उनके निधन से सेन समाज सहित पूरे क्षेत्र में शोक व्यक्त किया जा रहा है।
ग्राम रूपारेल में शोकसभा आयोजित कर उपस्थित ग्रामीणों एवं समाजजनों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा भगवान से उनकी आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर रूपारेल के सरपंच विनोद मेहर, प्रभुलाल बामनिया, सुरेंद्र सिंह देवड़ा, सेन समाज के वरिष्ठ सदस्य वल्लभ प्रसाद देवड़ा,दिनेश सोलंकी ,बालाराम सेन घसोई, प्रकाश चंद देवड़ा, बाबूलाल जी देवड़ा , महेश देवड़ा सेन समाज तहसील अध्यक्ष राजू सेन घसोंई, बालचंद्र देवड़ा, नवीन सोलंकी, राजेंद्र सोलंकी,सचिन गोयल, एवं समस्त ग्रामवासी एवं समाजजन उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय रामचंद्र सेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}