राष्ट्रीय मिन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति योजना में गरोठ के 11 प्रतिभावान विद्यार्थियों ने क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया

राष्ट्रीय मिन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति योजना में गरोठ के 11 प्रतिभावान विद्यार्थियों ने क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया
गरोठ। राष्ट्रीय मिन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत गरोठ जनपद शिक्षा केंद्र के 11 प्रतिभावान विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।
प्रतिभावान सफल छात्र-छात्राएँ – पंकज पिता नारायण शासकीय माध्यमिक विद्यालय, गुराडिया माता, अनिका पिता नंदकिशोर शामगढ़, समरथ पिता ईश्वरलाल धामनिया दिवान, गुंजन पिता मोहनलाल खजूरी पंथ, लखन पिता श्यामबाबू खजूरी पंथ, वेदांत पिता कन्हैयालाल आगर, शुभम पिता श्री कारूलाल साठखेड़ा, निर्मल पिता दशरथ फुलखेड़ा, रोहित पिता सत्यनारायण असावती, सपना पिता दशरथ सिंह, कविता पिता घनश्याम मीणा
इस योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को ₹12,000 प्रतिवर्ष छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।
जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि रणजीत सिंह चौहान ने सभी विद्यार्थियों को इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।



