इंदौरकार्रवाईमध्यप्रदेश

लोकायुक्त इंदौर की बड़ी कार्रवाई: पटवारी को 5,000 रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया

लोकायुक्त इंदौर की बड़ी कार्रवाई: पटवारी को 5,000 रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया

इंदौर, 13 मार्च – लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय के निर्देश पर एक अच्छी कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त इंदौर की टीम ने एक पटवारी को 5,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है।

आवेदक श्री लक्ष्मण कुमावत ने ग्राम कुमारिया खेडी में जमीन का पट्टा जल्दी करवाने के एवज में पटवारी श्रीमती भारती राजपूत द्वारा एक लाख रुपये रिश्वत की मांग की शिकायत की थी। सत्यापन में शिकायत सही पाए जाने पर ट्रेप दल का गठन किया गया और आरोपिया को रंगे हाथों पकड़ा गया।

आरोपिया के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के अंतर्गत कार्यवाही जारी है।

ट्रेप दल में कार्यवाहक निरीक्षक श्री आशुतोष मिठास, कार्यवाहक प्रआर श्री आशीष शुक्ला, आरक्षक श्री विजय कुमार, आरक्षक श्री आदित्य सिंह भदौरिया, आरक्षक श्री पवन पटोरिया, आरक्षक श्री मनीष माथुर, आरक्षक श्री कृष्णा अहिरवार और महिला आरक्षक भारती बागोरा शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}