घटनागरोठमंदसौर जिला

दसोरिया में पीली मिट्टी खोदते समय एक महिला मिट्टी के ढेर में दबी, ग्रामीणों ने निकाला 

दसोरिया में पीली मिट्टी खोदते समय एक महिला मिट्टी के ढेर में दबी, ग्रामीणों ने निकाला

गरोठ।मंदसौर जिले के गरोठ थाना क्षेत्र के दसोरिया गांव में शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे एक महिला पीली मिट्टी खोदते समय मिट्टी के ढेर में दब गई। महिला अंतरी बाई श्यामलाल मैहर (35 वर्ष), जो दशा माता पूजन लेपन के लिए  मिट्टी (पीली) निकालने गई थीं, तभी अचानक टीला खिसक गया।

घटना के समय उनके साथ मौजूद एक अन्य महिला को कोई चोट नहीं आई। उस महिला के चिल्लाने पर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन की मदद से मिट्टी हटाई और महिला को बाहर निकाला।

बचाव के बाद अंतरी बाई को गरोठ के इंदिरा गांधी शासकीय चिकित्सालय ले जाया गया। उनकी हालत को देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए रेफर कर दिया गया है। फिलहाल, महिला होश में हैं और बातचीत कर रही हैं, जिससे उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता और सामूहिक प्रयास से महिला की जान बचाई जा सकी। ऐसे हादसे अक्सर तब होते हैं जब लोग घरेलू उपयोग या पूजा-पाठ के लिए पीली मिट्टी खोदते समय ढीली मिट्टी के टीले के ढहने का शिकार हो जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}