शामगढ़घटनामंदसौर जिला
शामगढ़ के रणायरा चंबल नदी बैक वॉटर में नाव पलटने से किसान के डूबने की जानकारी, नहीं मिला शव , सुबह फिर होगी सर्चिंग

शामगढ़ के रणायरा चंबल नदी बैक वॉटर में नाव पलटने से किसान के डूबने की जानकारी, नहीं मिला शव , सुबह फिर होगी सर्चिंग

मंदसौर जिले के शामगढ़ चंदवासा क्षेत्र के रणायरा चंबल नदी के बैक वाटर में सुबह करीब खेती के कार्य के लिए नाव में बैठकर एक छोर से दूसरी छोर पर जा रहे थे कि अचानक नाव पलट गई सूचना मिलने पर अधिकारियों की टीम चौकी प्रभारी मनोज महाजन एवं प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और किसान गुमान सिंह रणायरा की खोज प्रारंभ की।वही मिली जानकारी में किसान गुमान सिंह पत्रकार मित्र गोविंद सिंह पडिहार असावती के अंकल हैं वही उन्हें खोजबीन करने के लिए मंदसौर से गोताखोरों की टीम पहुंची है और उनकी तलाश की जा रही है मौके पर प्रशासनिक अमला मौजूद रहे ।शामगढ़ थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट मौके पर पहुंचे 12 घंटे बाद भी नहीं चला पता SDRF व गोताखोर द्वारा सर्चिंग किया। लगभग 7.30 बजे रात्रि तक सर्चिंग किया गया उसके बाद सर्चिंग बंद कर दिया सुबह फिर सर्चिंग करेंगें।



