घटनाझालावाड़डग

जंगल में फांसी पर लटका मिला व्यक्ति का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

जंगल में फांसी पर लटका मिला व्यक्ति का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

चौमहला@झालावाड़

रिपोर्टर रमेश मोदी

जिले के उन्हेल थाना क्षेत्र के बरडिया हिरजी गांव में एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है और मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने की मांग की।

थाना अधिकारी रामकरण कटारिया ने बताया कि पुलिस को तालाब के पास जंगल में एक व्यक्ति का शव फांसी पर लटका होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा।

मृतक की पहचान पीपाखेड़ी निवासी कालू सिंह के रूप में हुई है। परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताए जाने के बाद शव को चौमहला सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया, जहां मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}