धर्म संस्कृतिझालावाड़डग

चौमहला में हर्षोल्लास के साथ किया होलिका दहन, महिलाओं ने की पूजा-अर्चना

चौमहला में धूमधाम से हुआ होलिका दहन

चौमहला/झालावाड़।
रिपोर्ट रमेश मोदी
गंगधार उपखंड के चौमहला कस्बे में होलिका दहन का पर्व हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। कस्बे के विभिन्न स्थानों पर होलिका की आकर्षक साज-सज्जा की गई तथा विद्युत झालरों से सजावट कर उत्सव का माहौल बनाया गया। डीजे पर होली के फिल्मी गीतों की धुन पर युवाओं ने जमकर उत्सव मनाया।

होलिका दहन से पूर्व देर शाम तक महिलाओं एवं बालिकाओं ने परंपरानुसार होलिका माता की पूजा-अर्चना कर आरती उतारी। महिलाओं ने कच्चा सूत लपेटकर गोबर से निर्मित बड़ूलिए एवं नारियल अर्पित कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

कोलवी रोड क्षेत्र में होलिका दहन से पूर्व मोहल्लेवासियों द्वारा सामूहिक संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया गया। इस दौरान रंग, गुलाल और फूलों के साथ फागोत्सव मनाया गया। देर रात करीब ढाई बजे शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया गया।

अग्रवाल समाज ने पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही परंपरा का निर्वहन करते हुए गोबर के कंडों से होलिका दहन कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा धारण कर क्षेत्र व देश में खुशहाली एवं रोगमुक्ति की प्रार्थना की।

पर्व के दौरान कस्बे में उत्साह और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}