आलेख/ विचारमंदसौर जिलासीतामऊ

जनसेवा और विकास के साथ भागीरथी संकल्प के प्रतीक : हनुमान भक्त विधायक श्री हरदीप सिंह डंग

जन्म दिवस विशेष –

जनसेवा और विकास के साथ भागीरथी संकल्प के प्रतीक : हनुमान भक्त विधायक श्री हरदीप सिंह डंग

जनसेवा जब संकल्प बन जाती है और विकास जब लक्ष्य बन जाता है, तब नेतृत्व केवल पद तक सीमित नहीं रहता, वह जन-आस्था का केंद्र बन जाता है। पूर्व मंत्री एवं सुवासरा के लोकप्रिय विधायक श्री हरदीप सिंह डंग जी का सार्वजनिक जीवन इसी सत्य का प्रमाण है।

सार्वजनिक जीवन में कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते हैं, जिनकी पहचान केवल पद या दायित्व से नहीं, बल्कि उनके कार्यों और दृष्टि से बनती है। पूर्व मंत्री एवं सुवासरा के लोकप्रिय विधायक श्री हरदीप सिंह डंग का नाम इसी श्रेणी में सम्मानपूर्वक लिया जाता है।

राजनीति को जनसेवा का माध्यम मानते हुए उन्होंने सदैव विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। क्षेत्र में आधारभूत संरचना सुदृढ़ करने, किसानों के हितों की रक्षा करने तथा युवाओं के लिए अवसर सृजित करने की दिशा में उनके प्रयास उल्लेखनीय रहे हैं। चम्बल का पानी क्षेत्र तक पहुँचाने का कार्य हो या पुल पुलिया निर्माण हो,सीतामऊ,शामगढ़,सुवासरा में अस्पताल,कॉलेज चंदवासा और लदूना में संदीपनी स्कूल हो या विधानसभा क्षेत्र के देव स्थानों पर सड़क और बिजली पहुंचना उनकी दूरदर्शिता, दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर प्रयासों का परिणाम है, जिसने विकास की नई संभावनाओं को जन्म दिया।

उनकी कार्यशैली में स्पष्टता, निर्णय क्षमता और जनसंपर्क की सशक्त परंपरा दिखाई देती है। वे केवल योजनाएँ घोषित करने तक सीमित नहीं रहे, बल्कि उन्हें धरातल पर क्रियान्वित करने के लिए प्रतिबद्ध रहे। यही कारण है कि क्षेत्र की जनता में उनके प्रति विश्वास और सम्मान का भाव निरंतर सुदृढ़ हुआ है।

उनका सार्वजनिक जीवन संघर्ष, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरक यात्रा है। नेतृत्व के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की सोच उन्हें विशिष्ट बनाती है।

जन्मदिवस के इस अवसर पर कामना है कि वे स्वस्थ, ऊर्जावान एवं दीर्घायु रहें और उनके मार्गदर्शन में क्षेत्र निरंतर प्रगति और समृद्धि की ओर अग्रसर होता रहे।

जन्मदिवस पर हार्दिक शुभकामनाएँ।

ओमप्रकाश परमार

    पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}