मंदसौरमंदसौर जिलाराजनीति

मंदसौर महिला कांग्रेस ने फूंका केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का पुतला, काले कपड़ों में जताया विरोध

मंदसौर महिला कांग्रेस ने फूंका केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का पुतला, काले कपड़ों में जताया विरोध

मंदसौर। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा एवं मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया के निर्देशानुसार, महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव राखी सत्रावाला के नेतृत्व में आज स्थानीय गांधी चौराहे पर मंदसौर महिला कांग्रेस द्वारा केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के विरुद्ध उग्र प्रदर्शन किया गया । यह विरोध प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित एपस्टीन फाइल्स में भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का नाम सामने आने के विरोध में आयोजित किया गया था ।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशों का पालन करते हुए महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता विशेष वेशभूषा में नजर आईं । कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप काले कपड़े पहने थे, गले में  ‘The PM is Compromised’  लगी तख्ती टागकर अपना विरोध दर्ज कराया । शाम 5 बजे आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान महिला शक्तियों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे की मांग की और उनका पुतला दहन किया ।
नेत्रियों ने संबोधित करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के ऐसे गंभीर प्रकरणों में भाजपा नेताओं के नाम आना देश के लिए चिंताजनक है । जब तक नैतिकता के आधार पर संबंधित मंत्री का इस्तीफा नहीं हो जाता, महिला कांग्रेस चरणबद्ध तरीके से अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेगी। पूरे प्रदर्शन के दौरान अनुशासन और संख्या बल का विशेष ध्यान रखा गया ।
संगठन के विशेष निर्देशानुसार इस प्रदर्शन में केवल महिला कार्यकर्ताओं की ही भागीदारी सुनिश्चित की गई थी । कार्यक्रम के दौरान महिला कांग्रेस के झंडे हाथों में थामे नेत्रियों ने एकजुटता का परिचय दिया । इस अवसर पर मंदसौर ब्लॉक अध्यक्ष इष्टा भाचावत, महिला नेत्री अनीता भदोरिया, योगिता बसर, कुमकुम, वर्षा सांखला, लक्ष्मी रैकवार, नम्रता सत्रवाला, रेखा, पूजा माहेश्वरी, ज्योति सैनी, सोनू माली, हेमलता पवार, सोनिया, ममता, हेमा सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}