मंदसौरमंदसौर जिला
कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स के लिए आपातकालीन देखभाल, प्रशिक्षण प्राथमिक उपचार व हैंडसम की ट्रेनिंग

कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स के लिए आपातकालीन देखभाल, प्रशिक्षण प्राथमिक उपचार व हैंडसम की ट्रेनिंग
मंदसौर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर कार्यक्रम के तहत नियुक्त कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स के लिए आपातकालीन देखभाल एवं सर्वाइकल कैंसर की VIA आधारित स्क्रीनिंग विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सुंदरलाल पटवा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में संपन्न हुआ । कार्यक्रम का संचालन सामुदायिक चिकित्सा विभाग द्वारा किया गया जिसके नोडल अधिकारी विभागाध्यक्ष डॉ सुनील कांत गुलेरी रहे। प्रशिक्षण में कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के साथ-साथ मेडिसिन विभाग, शिशु रोग विभाग , निश्चेतना विभाग, प्रसूति रोग और अस्थि रोग विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टर संजय रावत,डॉक्टर प्रिया बघेल, डॉ आकाश जमरा एवं डा संगीता दुर्वे द्वारा मेडिकल इमरजेंसी ड्रामा नियोनातल इमरजेंसी सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग फर्स्ट एड कार्डियोपलमोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) विषय पर विस्तृत जानकारी एवं महाविद्यालय की सुसज्जित इसकी लाइफ में मैनिक्विंस पर डेमोंसट्रेशन दिखाया गया। प्रशिक्षण के आयोजन में अधिष्ठाता डॉक्टर शशि गांधी का सतत मार्गदर्शन रहा , प्रशिक्षण के दौरान तीनों दिवस पर अधिष्ठाता स्वयं विभिन्न एकेडमिक सत्रों पर स्वयं उपस्थित रही एवं प्रतिभागी कंटी हेल्थ ऑफिसर से प्रशिक्षण संबंधी विषयों पर चर्चा किया। आज प्रशिक्षण के अंतिम दिन सभी प्रतियोगियों को महाविद्यालय से संबंध इंदिरा गांधी चिकित्सालय में वा स्क्रीनिंग का लाइव डेमोंसट्रेशन दिया गया। प्रशिक्षण के समापन समारोह में अधिष्ठाता डॉक्टर शशी गांधी एवं मंदसौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर जीएस चौहान, इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉक्टर बी एल रावत एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भोपाल से ऑब्जर्वर डॉक्टर विशाल जायसवाल की गरिमामय उपस्थिति रही। तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण में मंदसौर ,रतलाम ,नीमच एवं शाजापुर जिले के 34 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर ने भाग लिया। समापन समारोह के दौरान अधिष्ठाता डॉक्टर शशी गांधी ने कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स को प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त नॉलेज एवं स्किल का अपने कार्य स्थल पर उचित उपयोग करने एवं जन सेवा करने हेतु प्रेरित किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री जी एस चौहान जी ने महाविद्यालय द्वारा किए जा रहे इस प्रशिक्षण की सराहना की। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भोपाल से पधारे अब्जॉर्बर ने प्रशिक्षण की समस्त गतिविधियों के समयबद्ध आयोजन एवं उत्कृष्ट प्रबंधन हिट महाविद्यालय की आयोजन समिति को बधाई दिया एवं आगामी बैच के प्रशिक्षण जल्द कराने हेतु अधिष्ठाता महोदय से चर्चा की। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए एवं प्रशिक्षण संबंधी उनका फीडबैक नोट किया गया।



