मंदसौरमध्यप्रदेश

राज्यसभा सांसद श्री गुर्जर भारत-इजरायल मैत्री समूह के सदस्य बने

राज्यसभा सांसद श्री गुर्जर भारत-इजरायल मैत्री समूह के सदस्य बने

मंदसौर। राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर को लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने भारत इजराइल संसदीय मैत्री समूह का सदस्य मनोनीत किया है। लोकसभा सचिवालय के एल.बी. रमन्ना ने राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर को भारत इजराइल मैत्री समूह का सदस्य मनोनीत किये जाने का पत्र जारी किया है और उन्हें भारत इजराइल संसदीय मैत्री समूह का सदस्य मनोनीत किया है। श्री गुर्जर को मिली इस जिम्मेदारी पर मंदसौर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी है। यह उल्लेखनीय है कि भारत व इजराइल के संबंध ऐतिहासिक सांस्कृतिक एवं कुटनीतिक स्तर पर कई वर्षों से रहे है। इन संबंधों को ओर सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने भारत इजराइल संसदीय मैत्री समूह का गठन किया है। इसमें श्री गुर्जर को सदस्य मनोनीत किया गया है।
———-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}