रतलामआलोट

नवोदय विद्यालय आलोट में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक के साथ हैंडबाल एवं व्हालीबाल सिंथेटिक कॉर्ट का उद्घाटन

नवोदय विद्यालय आलोट में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक के साथ हैंडबाल एवं व्हालीबाल सिंथेटिक कॉर्ट का उद्घाटन

किशनगढ़ ताल

ठाकुर शंभू सिंह तंवर

स्थानीय पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय आलोट जिला रतलाम 2 मध्य प्रदेश में विद्यालय की प्रबंधन समिति, सलाहकार समिति एवं जिला स्तरीय मेस समिति की बैठक जिला कलेक्टर श्रीमति मिशा सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुयी,साथ ही विद्यालय में आई सी आई सी आई फाउंडेशन द्वारा निर्मित हैंडबाल एवं व्हालीबाल सिंथेटिक कॉर्ट का उद्घाटन भी माननीय कलेक्टर श्रीमति मिशा सिंह के कर कमलों से संपन्न हुआ।

सर्वप्रथम जिला कलेक्टर महोदया एवं पधारे हुए अन्य अधिकारियों का पारंपरिक स्वागत विद्यालय के प्राचार्य शांतिलाल तेली एवं उप प्राचार्या सुचिता खुराना द्वारा पुष्प गुच्छ भेंटकर किया गया तत्पश्चात कलेक्टर महोदया द्वारा विद्यालय के अकादमिक परिसर में विभिन्न प्रयोगशाला स्किल डेवलपमेंट,अटल टैंकरिंग लेब, सैमसंग लेब, कंप्यूटर लेब, सुव्यवस्थित कार्यालय,डिजिटल कक्षाओं एवं पुस्तकालय का निरीक्षण कर विद्यालय प्रबंधन, सलाहकार एवं मेस समिति की बैठक की अध्यक्षता की गयी।

बैठक में विद्यालय प्राचार्य शांतिलाल तेली द्वारा स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत कर विद्यालय का परिचय एवं विभिन्न गतिविधियों तथा उपलब्धियों को प्रस्तुत किया गया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कलेक्टर एवं विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष श्रीमति मिशा सिंह द्वारा विद्यालय के विभिन्न बैठक बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा कर संबंधित विभागों के उपस्थित अधिकारियों को मुख्य मार्ग से विद्यालय भवन तक रोड़, मुख्य मार्ग पर साइन बोर्ड एवं गेट,जल जीवन मिशन अंतर्गत पानी के प्रबंधन,प्रति 6 माह में हेल्थ कैंप,कचरा निपटान हेतु 1 महीने में नगर पालिका आलोट को एकत्र कर ट्रेचिंग मैदान तक पहुंचाने, बालिका छात्रावास तार फेंसिंग का एस्टीमेट तैयार करने, सांसद निधि द्वारा अभिभावकों हेतु शेड निर्माण के साथ वन विभाग को सामाजिक वानिकी विभाग द्वारा 5000 पौधे लगाने के निर्देश प्रदान किये गये।

*विद्यालय को बड़ी सौगात के रूप खेल प्रतिभाओं को उभारने हेतु 400 मीटर सिंथेटिक ट्रेक बनाने की सहमति प्रदान करते हुए सम्बंधित विभाग को एस्टीमेट तैयार करने हेतु निर्देशित किया

 

जिला कलेक्टर महोदया द्वारा विद्यालय प्रबंधन को विशेष निर्देश प्रदान करते हुए विद्यार्थियों को डॉक्यूमेंट्री दिखाने, विशेष पुस्तकों का चयन कर रीडिंग हैबिट्स बढ़ाने, पुस्तकालय का पूर्ण उपयोग करने एवं विषय शिक्षको का पूर्ण डिजिटल अध्ययन करवाने के निर्देश प्रदान किये।

कलेक्टर द्वारा महामहिम राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित विद्यार्थी मा प्रद्युम्न शर्मा से चर्चा कर विद्यार्थी की सराहना की

विद्यालय प्रबंधन सलाहकार एवं जिला स्तरीय मेस समिति की बैठक में

सांसद प्रतिनिधि नंदन जैन, एस डी एम आलोट श्रीमती रचना शर्मा, ब्लॉक स्वास्थ्य अधिकारी देवेन्द्र मौर्य, विकास खंड शिक्षा अधिकारी दिलीप शर्मा, खाद्य आपूर्ति अधिकारी श्रीमति कादंबरी ढकाते, विकास कनेश एस डी ओ सड़क लोक निर्माण, श्री कृष्णकांत यूईके एस डी ओ भवन लोक निर्माण,शिक्षाविद श्री ऋषि कुमार शर्मा प्राचार्य शासकीय कॉलेज आलोट, प्राचार्य सांदीपनी विद्यालय आलोट फिरोज खान, विद्यालय अभिभावक परिषद सदस्य श्रवण सिंह राठौड़ एवं श्रीमति गीता नंदनवार आदि उपस्थित रहे।

बैठक के पश्चात विद्यालय बैंड के द्वारा

मधुर धुन पर अतिथियों को अकादमिक परिसर से खेल मैदान तक लाया गया, खेल मैदान पर अंतर्राष्ट्रीय मानक आधारित आई सी आई सी आई फाउंडेशन द्वारा निर्मित हैंडबाल एवं व्हालीबाल सिंथेटिक कॉर्ट का उद्घाटन जिला कलेक्टर श्रीमति मिशा सिंह द्वारा किया गया।

उद्घाटन अवसर पर जिले के विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं विभागों के अधिकारियों के साथ आई सी आई सी आई फाउंडेशन के अधिकारी अर्पित सांखला रीजनल हेड, सुधीर जी जैन प्रोजेक्ट मैनेजर, श्वेता मोहिते डेवलपमेंट आफिसर, स्थानीय शाखा प्रबंधक सत्यनारायण दांगी आदि उपस्थित रहे, आइ सी आई सी फाउंडेशन के अधिकारियों को विद्यालय प्रबंधन अध्यक्ष श्रीमति मिशा सिंह द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंटकर कर आई सी आई सी आई फाउंडेशन के द्वारा विद्यालय में किए गए निर्माण कार्य की सराहना कर धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}