आज 26 फरवरी 2026 बृहस्पतिवार का पञ्चांग – मुख्यांश सहित राशिफल

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏
🙏शुभप्रभातम् जी🙏
आज 26 फरवरी 2026 बृहस्पतिवार का पञ्चांग – मुख्यांश सहित राशिफल
🏚नई दिल्ली अनुसार🏚
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* फाल्गुन
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* दशमी – 24:36 तक
*🗒पश्चात्-* एकादशी
*🌠नक्षत्र-* मृगशिरा – 12:12 तक
*🌠पश्चात्-* आर्द्रा
*💫करण-* तैतिल – 13:39 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* प्रीति – 22:33 तक
*✨पश्चात्-* आयुष्मान
*🌅सूर्योदय-* 06:49
*🌄सूर्यास्त-* 18:18
*🌙चन्द्रोदय-* 12:54
*🌛चन्द्रराशि-* मिथुन – दिनरात
*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 12:11 से 12:57
*🤖राहुकाल-* 14:00 से 15:26
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण
✍विशेष👉
🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 फाल्गुन सुदी दशमी 24:36 तक पश्चात् एकादशी शुरू , फागु दशमी (उड़ीसा) , सर्वदोषनाशक रवियोग जारी , गुरु वक्री 12:16 पर, लट्ठमार होली नन्दगाँव , मेला बाबा श्री खाटूश्यामजी (तीन दिन) , वृज महोत्सव प्रारम्भ (2 दिन ,भरतपुर) , श्रीमती आनंदी गोपाल जोशी स्मृति दिवस , वीर विनायक दामोदर सावरकर स्मृति दिवस व श्री शंकरराव भाऊराव चव्हाण स्मृति दिवस।
🔅कल शुक्रवार को 👉 फाल्गुन सुदी एकादशी 22:35 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , आमलकी एकादशी व्रत (सभी के लिए) , ।
🎯आज की वाणी👉
🌹
चिन्तया जायते दुःखं नान्यथा हेतुना किल।
तया हीनः सुखी शान्तः सर्वत्र गलितस्पृहः ॥
भावार्थ👉
_चिंता से ही दुःख उत्पन्न होते हैं किसी अन्य कारण से नहीं, ऐसा निश्चित रूप से जानिए, चिंता से रहित होकर सुखी, शांत और सभी इच्छाओं से मुक्त हो जाता है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज 26 फरवरी 2026 , बृहस्पतिवार का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । आपको संतान पक्ष से सुख की अनुभूति होगी। आपको किसी महत्वपूर्ण कार्य या दिवस का अवसर या सूचना मिलेगी । आराम के लिए समय कम मिलेगा। आपको बिजनेस के सिलसिले में किसी से बेहतर सलाह मिलेगी, जिससे आपको फायदा होगा। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतर रहेगा। जीवनसाथी से सुख की अनुभूति प्राप्त होगी । आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों का दिन शानदार रहने वाला है। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
परिवार वालों का पूर्ण स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। आपके कुछ मित्र मददगार साबित होंगे। व्यापार में अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। प्रेमीजन के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। कुल मिलाकर दिन अच्छा रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
परिवार में कोई धार्मिक अनुष्ठान करने का मन बनायेंगे। कुछ लोगों के गलत बयान से आपका मूड थोड़ा खराब होगा,लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जायेगा। इस राशि की महिलाओं को शाम को बाहर निकलते समय अपने पर्स का खास ध्यान रखना चाहिए। आपके कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। नये व्यवसाय में पैसा लगाने के बारे में आप सोचेंगे।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपको गुस्से में किसी से बात करने से बचना चाहिए। आप दूसरों पर अपना प्रभाव बनाने की कोशिश करेंगे। आपको अपने आस आसपास के कुछ लोग आपका विरोध करेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में आपसी ताल-मेल बना रहेगा। प्रेमीजन को अचानक उपहार मिलेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन शुभ रहेगा। व्यापार को बढ़ाने के लिए कुछ नये प्लान बनायेंगे। कार्यों में मित्रों की सलाह फायदेमंद साबित होगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। काफी दोनों से चल रही किसी समस्या का समाधान मिल जायेगा। लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। महिलाएं घरेलू कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगी। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
व्यापार में अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। कार्यालय के कुछ सहकर्मी आपके काम में सहायता करेंगे। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आने वाले दिनों में आपकी मदद करेगा। बिजनेस में आप जो भी काम हाथ में लेंगे, उसे पूरा करने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक रिश्तों के बीच आप सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। कार्यालय में अधिक समय देने से रूका हुआ काम पूरा हो जायेगा। किसी तरह के विवाद में पड़ने से बचना चाहिए। आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। साथ ही आप नए काम की योजना भी बनायेंगे। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। क्रॉकरी का व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होने वाला है।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। किसी दोस्त के साथ पार्टी करने का मन बनायेंगे। ऑफिस में आपके काम को लेकर अधिकारी आपकी तारीफ करेंगे। इस राशि के विद्यार्थी के लिए दिन अच्छा रहेगा। बहुत जरूरी हो तो ही यात्रा पर जाना चाहिए। प्रेमी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। जीवनसाथी आपके व्यवहार से प्रसन्न होंगे।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका ध्यान धार्मिक कार्यों में लगा रहेगा। आपको अचानक खुशखबरी मिलेगी। आप कुछ घरेलू सामान खरीदने का मन बनायेंगे माता-पिता अपने बच्चों की पढ़ाई में उनकी सहायता करेंगे। आप कोई नया काम करने की सोचेंगे। प्रेमी के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। घरेलू सौहार्द में बढ़ोतरी होगी। वैवाहिक जीवन में नयी-नयी खुशियां आयेंगी।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपको व्यापार में किसी बड़ी कंपनी से डील करने का ऑफर मिलेगा। इस राशि के संगीत से जुड़े लोगों को कोई बड़ा ऑफर मिलने का योग बन रहा है। आप अपने रिश्तों को मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे। सभी कार्यों में माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी किसी नये कोर्स में दाखिला लेने का विचार बनायेंगे।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपकी नये कार्यों में रूचि बढ़ेगी। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत होगा। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। शाम के समय बच्चों के साथ घर पर कोई मनोरंजन करेंगे। आपको धन लाभ के बड़े अवसर मिलेंगे। दिन व्यावसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है। दाम्पत्य जीवन में चल रहा मन मुटाव समाप्त हो जायेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। इस राशि के स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई-लिखाई में थोड़ा बदलाव करने की सोचेंगे। ऑफिस का माहौल थोड़ा अलग होने के कारण आपको कार्यों को पूरा करने में वक्त लगेगा। आपको अपने खान-पान में थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। इस राशि के छोटे बच्चों को पिता से कोई अच्छा-सा गिफ्ट मिलेगा।
🔅 कृपया ध्यान दें👉
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷
मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा
🙏धन्यवाद।🙏
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

