देशउत्तर प्रदेशगोरखपुर

राष्ट्रीय विद्यालय प्रबन्धक संघ ने मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन, बीएसए पर बर्खास्तगी और उच्चस्तरीय जांच की मांग

राष्ट्रीय विद्यालय प्रबन्धक संघ ने मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन, बीएसए पर बर्खास्तगी और उच्चस्तरीय जांच की मांग

गोरखपुर देवरिया जिले के एक शिक्षक द्वारा आत्महत्या करने के मामले में राष्ट्रीय विद्यालय प्रबन्धक संघ ने मंगलवार को तीखा विरोध प्रदर्शन किया। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. गोस्वामी गौरव भारती के नेतृत्व में सैकड़ों प्रबन्धकों और शिक्षकों ने मंडलायुक्त तथा एडी बेसिक को ज्ञापन सौंपकर देवरिया के बीएसए के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में संघ ने देवरिया बीएसए पर भ्रष्टाचार और अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच कराने तथा दोषी पाए जाने पर तत्काल बर्खास्तगी की मांग की है। साथ ही उनकी चल-अचल संपत्तियों की भी जांच कराने की मांग रखी गई।डॉ. गोस्वामी गौरव भारती ने कहा, “भ्रष्टाचार और अवैध वसूली की शिकायत हमने कई बार उच्चाधिकारियों को दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसका नतीजा यह हुआ कि हमारा एक शिक्षक हमें छोड़कर चला गया। यदि समय रहते अधिकारियों ने संज्ञान लिया होता तो एक मासूम शिक्षक की जान बचाई जा सकती थी। हम आज दोषी बीएसए की बर्खास्तगी और उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हैं।”इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री डॉ. विनीत मिश्र, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य परमहंस सिंह, जिलाध्यक्ष गोरखपुर गणेश प्रसाद शर्मा, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष के.के. मिश्रा, जिला महामंत्री अरुण कुमार रावत, शिवांश त्रिपाठी, जिला मीडिया प्रभारी कन्हैया लाल जायसवाल, कार्यालय प्रभारी उमेश चौधरी, जिलाध्यक्ष महाराजगंज अनन्त गुप्ता, महानगर अध्यक्ष अनुराग श्रीवास्तव, ब्लॉक अध्यक्ष चरगांवा जितेन्द्र वर्मा सहित सैकड़ों प्रबन्धक व शिक्षक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}