सामाजिकमंदसौरमंदसौर जिला

मृत्यु भोज बंद करने का सराहनीय निर्णय पर पिंडा में भागीरथ सूर्यवंशी परिहार का अनुकरणीय कदम

मृत्यु भोज बंद करने का सराहनीय निर्णय पिंडा में भागीरथ सूर्यवंशी परिहार का अनुकरणीय कदम

मंदसौर। तहसील के ग्राम पिंडा में मंगलवार 24 फ़रवरी को भागीरथ परिहार की धर्म पत्नी श्रीमती रामीबाई के परिनिर्वाण उपरांत उठावना के कार्यक्रम में ही परिवार द्वारा मृत्यु भोज बंद करने पर साहसिक और सराहनीय निर्णय लिया गया। इस निर्णय पर समता मूलक समाज संघर्ष समिति जिला मंदसौर के पदाधिकारियों ने ग्राम पिंडा पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर परिवार से भेंट की समिति के सदस्यों ने परिवार को मृत्यु भोज जैसी कुप्रथा को बंद करने के साहसिक निर्णय लेने पर प्रशंसा पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया समिति पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे निर्णय समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और अनावश्यक खर्च व सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने की दिशा में प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करते हैं समता मूलक समाज संघर्ष समिति ने समाज के अन्य नागरिकों से भी अपील की है कि वे भी इस प्रकार के जागरूक और समाज सुधारवादी कदम उठाकर समाज को समता सादगी और सद्भाव के साथ साथ सामाजिक तथा आर्थिक दिशा में आगे बढ़ाने का प्रयास करें।

इस अवसर पर समता मूलक समाज संघर्ष समिति जिला मंदसौर के सभी पदाधिकारी मौजूद थे जिसमें जिला संरक्षक भारतराम बालेचा दिलखुश कथिरिया राधेश्याम श्रीमाल मुंडला फौजी जिला अध्यक्ष एफ सी चौहान कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश सूर्यवंशी पूर्व सरपंच जिला उपाध्यक्ष गणेशराम परिहार मुकेश सूर्यवंशी उपसरपंच श्याम परिहार डॉ.ताराचंद सूर्यवंशी कालूराम सूर्यवंशी पिंडा परिवार के सदस्य व गांव एवं समाज के सभी सम्मानित वरिष्ठजन एवं नागरिगणों के समक्ष सम्मान पत्र दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}