गरोठमंदसौर जिला

प्रोजेक्ट अमृत के तहत स्वच्छ मन स्वच्छ जल अभियान कार्यक्रम संपन्न हुआ

प्रोजेक्ट अमृत के तहत स्वच्छ मन स्वच्छ जल अभियान कार्यक्रम संपन्न हुआ

खड़ावदा। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन दिल्ली द्वारा पूरे भारतवर्ष में 3000 से अधिक प्रोजेक्ट अमृत स्वच्छ मन स्वच्छ जल के तहत संत निरंकारी के सेवादल भाई बहनों और साध संगत द्वारा सफाई अभियान अभियान दिनांक 22 /2 /2026 वार रविवार को सुबह प्रातः 8:00 बजे से 11:00 तक किया गया। तथा 11 बजे से 01 बजे तक सत्संग कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर खड़ावदा ब्रांच के तहत चंबल नदी घाट बरमा पानी की टंकी के पास सफाई की गई।

वहां फटे पुराने कपड़े हड्डियांबहुत सी मात्रा में पड़ी हुई थी सभी सेवादल भाइयों बहनों ने गुरु का आदेश मानकर बड़े ही लगन से सेवा की गई ।

सत्संग की अध्यक्षता हाथरस से यूपी से पधारे हुए महात्मा राम सेवक जी ने की उन्होंने सद्गुरु का संदेश सुनते अपने उद्बोधन में कहा कि आजसद्गुरु बाबा हरदेव सिंह जी महाराज का जन्म दिवस प्रोजेक्ट अमृत के स्वच्छ मन स्वच्छ जल अभियान में शामिल होकर उनकी शिक्षाओं को जीवन में अपना करके आप संत हैं। आज यह सेवा का बीड़ा उठाया है।

सद्गुरु बाबा जी का जन्म 23 फरवरी 1954 को दिल्ली शहर के संत निरंकारी कॉलोनी में हुआ था। आपनेआरंभिक शिक्षा यंदविंद पब्लिक स्कूल पटियाला पंजाब से प्राप्त की।

उच्च शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से उपाधि अपने प्राप्त की।आपके पिता बाबा गुरुबच्चन सिंह जी महाराज थे ।और माता कुलवंत जी कौर और आप जी की धर्मपत्नी ममतामई सविंदर जी था।

सद्गुरु बाबा हरदेव सिंह जी महाराज ने एक बार अपने विचारों में फरमाया था। प्रदूषण बाहर का हो या अंदर का दोनों हानिकारक होते हैं।प्रभु परमात्मा की कृपा से हमें यह मानव तन मिला है, 84 लाख योनियों भोगने के बाद यह मानव जन्म मिला है।

मानव जीवन का मकसद यही है कि प्रभु परमात्मा की प्राप्ति करना ।मगर हम यहां मोह माया फंसकर पूरे जीवन को ही हमने व्यर्थ मैं खो दिया। रामायण में तुलसीदास जी महाराज ने लिखा है बड़े भाग्य से हमें यह मानव तन मिला।इस योनि के लिए देवता लोग भी तरसते हैं। अंधकार सिर्फ सद्गुरु ही मिटा सकता है।

आज समय के सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने हमें इस रमे हुए रामके दीदार कराए। सद्गुरु बाबा हरदेव सिंह जी महाराज ने 36 वर्षों तक मानव सेवा की।हर जन मानस को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।एक बार इंदौर में 60000 हजारपौधे एक साथ लगाए गए।

रक्तदान शिविर सफाई अभियान 

हर वर्ष जगह-जगह लाखों पेड़ पौधे लगाए गए उनके जन्म दिवस प्रोजेक्ट अमृत स्वच्छ जल स्वच्छ मन के तहत नदी नाले पोखर झरने सरोवर आदि पर अब हर वर्ष सफाई अभियान चलाया जा रहा है।यह

मिशन मानवता है। सभी के भले की कामना करते हुए सद्गुरु ने यह बीड़ा उठाया है इसलिए हम बड़े भाग्यशाली हैं किइस अभियान में जुड़कर मानव जन्म को सफल किया। सतगुरु माता जी सबको स्वस्थ रखें तन से मन से और इस धरती को एक सुंदर देन देते हुए चले जाएं और संत महापुरुषों के आदेशों को मन में बसाकर इस रमे हुएरामकी भक्ति हम करते चले जाइए। यही प्रार्थना है । प्यार से कहना धन निरंकार जी।

संचालन सेवादल संचालक विष्णु प्रसाद वाघेला ने किया।आभार ब्रांच मुखी राधेश्याम निरंकारी ने माना।यह जानकारी ब्रांच सहायक मीडिया प्रभारी मांगीलाल मंडलोई ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}