सीतामऊ शिवाजी चौराहे पर नगर परिषद द्वारा आयोजित मुर्ति अनावरण कार्यक्रम संपन्न

शिवाजी का नाम ही अपने आप में शक्तियां प्रदान करने वाला है- सांसद श्री गुप्ता
मूर्तियां लगाने से आने वाली पीढ़ियों को उनके इतिहास से प्रेरणा मिलती रहें – विधायक श्री डंग

सीतामऊ।मूर्ति क्यों लगाई जाती है और इसका क्या असर पड़ता है। यह इनके द्वारा किए गए कार्यों और राष्ट्र के प्रति प्राणों को न्यौछावर किया यह सब इतिहास से आने वाले पीढ़ी को जागरूक करते रहे उक्त उद्बोधन क्षेत्रीय विधायक श्री हरदीप सिंह डंग ने सीतामऊ के शिवाजी चौराहे पर नगर परिषद द्वारा आयोजित मुर्ति अनावरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।विधायक श्री डंग ने आगे कहा कि जब महाराणा प्रताप शिवाजी जी भगतसिंह का नाम लेते है किसलिए लेते हैं उनके एक एक काम कानों में गूंजता रहे। शिवाजी ने हिंदू धर्म के लिए लड़ा कम उम्र में कर दिखाया। उसके पास सैनिक कम होते हुए गायों कि सिंगों पर मशालें बाध कर मुगलों को परास्त करने तथा धोखेबाज अफजल का वध किया था। श्री डंग ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा विकास के काम हो रहे उसमें क्षेत्र में विकास के बड़े बड़े काम हो रहे हैं। आज सुवासरा विधानसभा क्षेत्र में शिवाजी महाराज कि मुर्ति अनावरण के साथ लंबे समय से धतुरिया चंबल पुल निर्माण कार्य तथा जनपद पंचायत के नये भवन निर्माण का भूमि पूजन होने जा रहा है। क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्य हुए हैं। और निरंतर हो रहें हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि शिवाजी का नाम ही अपने आप में शक्तियां प्रदान करने वाला है। साम्राज्य में नहीं मानता हूं। पर जीजा बाई कि प्रेरणा से ही स्वराज्य कि मिली। सहीबाई ने तीन सौ किले जीतने का काम किया। 1630 में जन्म हुआ और 1660 में किला जीता। मां तुलजा भवानी का किला से पहले स्वराज कि स्थापना करना प्रमुख लक्ष्य रखा और उनमें समर्थ गुरु रामदास का त्याग समर्पण नहीं भूला सकते हैं उनके द्वारा अखाड़े शुरुआत कि गई थी। आज देश भर में अखाड़े चल रहे हैं।
सांसद श्री गुप्ता ने कहा कि उदयराज भोसले शिवाजी कि तेरहवीं पिढी के है और भाजपा के सांसद हैं मेरे आगे लोकसभा में बैठते हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नपं अध्यक्ष मनोज शुक्ला ने कहा कि पुरे मंदसौर जिले में एक मात्र शिवाजी कि मूर्ति और 51 फिट उंचाई पर 31 फिट भगवा ध्वज लहरायेगा।
भाजपा मंडल जितेंद्र बामनिया ने संबोधित करते हुए कहा कि लंबे समय से मुर्ति अनावरण टल रहा है। सरदार पटेल का विशाल स्टेच्यू का महाराणा प्रताप कि मुर्ति हो महापुरुषों कि मुर्तियों कि स्थापना का काम विकास कार्यों का करवाना भाजपा सरकार में ही संभव है।
जिला योजना समिति सदस्य एवं नपं पूर्व अध्यक्ष अनिल पांडेय ने कहा कि आज वर्षो पूरानी हमारी योजनाओं के क्रियान्वयन का नगर परिषद द्वारा किया गया। छत्रपति शिवाजी गणेशोत्सव समिति के मांदलिया जी एवं टीम कि मांग पर सन् 2000 में नगर परिषद द्वारा तत्कालीन सांसद डॉ लक्ष्मीनारायण पांडेय विधायक नानालाल पाटीदार ने इस चौराहे का छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम करण कर भूमि पूजन किया था। एक सास कि दो बेटी हो उसमें एक बड सास रहती है ऐसे ही हमारे यहां एक राष्ट्र है इसमें भी एक महाराष्ट्र है हमारे यहां सभी कि सम्मान करना हमारी संस्कृति परंपरा है। आपके द्वारा विकास के लिए हमको चाबी सौंपी है। हम तो उधारी के है जब तक अवसर दिया तब तक सेवा करना है।
श्री पांडेय ने पिछले दिनों अचानक अपने स्वास्थ्य खराब होने पर मदद के लिए नपं अध्यक्ष श्री शुक्ला का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जीवन का कोई भरोसा नहीं है। हम पद पर रहें या न रहे अपने द्वारा किए गए कार्यों से मरने के बाद भी याद किया जाएगा।श्री पांडेय ने विपक्ष पार्टी कांग्रेस को लेकर कहा कि कांग्रेस डुबती नाव जनता द्वारा सबक दिया जा रहा फिर भी सुधार नहीं है, विरोध करने के कई तरीके हैं पर जो कपड़े उतार कर विरोध किया जा रहा है नंगे होकर भारतीय संस्कृति के देश में क्या संदेश दे रहे हैं।
मराठा समाज के अध्यक्ष आनंदराव जाधव ने कहा कि मां जीजाबाई को इसलिए प्रणाम करता हूं कि उन्होंने ऐसा सपूत देश दिया।
श्री जाधव ने कहा कि जब शिवाजी महाराज नहीं थे तब मुगलों का शासन था तो उस समय सब लोग उनके शासन से परेशान थे तो माता जीजाऊ ने मां भवानी और शिवजी कि उपासना कर देश में हिंदू साम्राज्य का संकल्प लिया। यही कारण है कि मात्र 14 वर्ष कि आयु में ही उन्होंने ने हिंदू साम्राज्य का संकल्प लिया। और संत रामकृष्ण के मार्गदर्शन में 400 वर्ष में मूर्ति स्थापित हुई।और यह सब भाजपा सरकार में ही संभव हुआ। और भाजपा सरकार ही कर सकती है। केसरिया ध्वज कि शुरुआत शिवाजी द्वारा कि गई थी।हिंद स्वराज्य’ और आत्म-सम्मान का प्रतीक ध्वज को छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा 1674 में रायगढ़ किले में राज्याभिषेक के समय स्थापित किया था।
समारोह को नपं उपाध्यक्ष श्री सुमित रावत नपं पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री राजेश गिरोठिया ने संबोधित करते हुए कहा कि आप गरीबों के मसीहा रहें आपने कई लड़ाईयां लड़ी, नपं श्रीमती सरोज सोनी, श्री अनिल पांडेय श्रीमती हंसा गिरोठिया श्री मनोज शुक्ला अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा समर्थित नगर परिषद ने विकास कि श्रंखला का काम किया है और आगे बढ़ाने में प्रयासरत हैं।
समारोह से पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र बामनिया के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन कि बात कार्यक्रम का 314 वां एपीसोड सुना तथा अध्यक्ष श्री बामनिया सभी पदाधिकारियों से उक्त कार्यक्रम के फोटो एप्प पर लोड करने का आह्वान किया।कार्यक्रम के अंत में छत्रपति शिवाजी कि मूर्ति अनावरण एवं 31 फिट केसरिया ध्वजारोहण का मुख्य अतिथि सांसद सुधीर गुप्ता विधायक हरदीप सिंह डंग जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा डॉ विजय पाटीदार एवं नपं अध्यक्ष श्री मनोज शुक्ला कि अध्यक्षता में नपं उपाध्यक्ष श्री सुमित रावत जिला योजना समिति सदस्य अनिल पांडेय मंडल अध्यक्ष जितेंद्र बामनिया नपं पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश गिरोठिया जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रोड़मल वर्मा, विधायक प्रतिनिधि पुरणदास बैरागी, जप पूर्व उपाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह छोटू राठौर, जप सदस्य कन्हैयालाल राठौर राजेन्द्र देतरीया, मुकेश कारा, नपं सभापति निरुपमा विजय गिरोठिया, श्रीमती केरवा, भाजपा नेत्री श्रीमती शर्मा पूर्व मंडल अध्यक्ष लालसिंह देवड़ा, मराठा समाज अध्यक्ष आनंदराव जाधव, पोरवाल समाज अध्यक्ष कैलाश घाटिया खाती समाज अध्यक्ष घनश्याम केरवा, संपादक लक्ष्मीनारायण मांदलिया दिनेश वर्मा मुकेश चौरड़िया सहित जनप्रतिनिधि और भाजपा नेताओं के मंचासिन अतिथि गणों द्वारा गणमान्य जनों छत्रपति शिवाजी गणेशोत्सव समिति सदस्यों पत्रकारों भाजपा कार्यकर्ताओं कि उपस्थिति में किया गया। समारोह में स्वागत भाषण वार्ड पार्षद सभापति श्रीमती निरुपमा विजय गिरोठिया ने एवं संचालन सभापति विवेक सोनगरा एवं आभार नपं लेखापाल भुवानीराम मालवीय ने व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि मोहल्ले के समाजसेवकों कि टीम ने 1994 में प्रथम गणेशोत्सव मनाया तब समिति का नाम छत्रपति शिवाजी गणेशोत्सव समिति शिवाजी चौराहे सीतामऊ रखा और आज तक 32 वर्ष तक लगातार हम आयोजन करते आ रहे हैं। 1999 से 2004 के कार्यकाल के दौरान इस चौराहे को तत्कालीन नपं अध्यक्ष अनिल पांडेय द्वारा नामकरण छत्रपति शिवाजी कर वैधानिक घोषित किया था। और छत्रपति शिवाजी कि मूर्ति कि स्थापना कर आज अनावरण करने पर समिति ने सभी जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।



