नीमच

जीरन में शांति समिति बैठक में तय “सौहार्द के रंगों से खिलेंगे आगामी त्यौहार

जीरन में शांति समिति बैठक में तय “सौहार्द के रंगों से खिलेंगे आगामी त्यौहार

जीरन – आगामी पर्वों की शृंखला को देखते हुए पुलिस थाना जीरन परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। प्रशासन और नागरिकों के बीच हुए इस संवाद का मुख्य उद्देश्य होलिका दहन, धुलेंडी, रमजान, चैत्र नवरात्रि और हनुमान जयंती जैसे बड़े त्यौहारों को आपसी प्रेम, सुरक्षा और सद्भाव के साथ संपन्न कराना रहा।

बैठक में तहसीलदार यशपाल मुजाल्दा, नगर परिषद सीएमओ विकास डावर, थाना प्रभारी उमेश यादव और विद्युत विभाग के कनिष्ठ यंत्री राहुल वर्मा ने संयुक्त रूप से मोर्चा संभाला। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्यौहारों के दौरान कानून व्यवस्था और जनसुविधाओं में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।

बैठक के मुख्य बिंदु पर चर्चा करते अपील की गई कि सभी धर्मों के लोग एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए उत्सव मनाएँ। धुलेंडी पर बिजली के तारों पर कपड़े फेंकने जैसी घटनाओं पर सख्ती से रोक लगाने की बात कही गई, ताकि बड़े हादसों से बचा जा सके। स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए त्यौहार के जोश में होश न खोएं और केमिकल युक्त रंगों के बजाय प्राकृतिक रंगों के उपयोग की अपील की गई। शीतला सप्तमी और रामनवमी जैसे बड़े आयोजनों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा ताकि आमजन निर्भय होकर दर्शन और पूजन कर सकें। बैठक में केवल अधिकारी ही नहीं, बल्कि मंदिर समितियों के पदाधिकारी, विभिन्न धर्मों के प्रबुद्ध जन, पत्रकार साथी और जागरूक नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

 

 _”त्यौहार हमारी संस्कृति की पहचान हैं। जीरन हमेशा से गंगा-जमुनी तहजीब का उदाहरण रहा है, जिसे इस बार भी हम मिलकर कायम रखेंगे।”_ 

उमेश यादव, थाना प्रभारी पुलिस थाना,जीरन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}